Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना से दीपावली की खुशियां हुई दोगुनी, महिलाओं ने अपने विष्णु भैय्या का जताया आभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना से दीपावली की खुशियां हुई दोगुनी, महिलाओं ने अपने विष्णु भैय्या का जताया आभार

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/11/07 at 8:37 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना से दीपावली की खुशियां हुई दोगुनी, महिलाओं ने अपने विष्णु भैय्या का जताया आभार
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना से दीपावली की खुशियां हुई दोगुनी, महिलाओं ने अपने विष्णु भैय्या का जताया आभार
SHARE
Highlights
  • दीपावली से पूर्व महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से महिलाओं ने दीपावली पर की खुशियों की खरीदी

रायपुर। Mahtari Vandan Yojana: हमारे देश के सबसे प्रमुख त्यौहार दीपावली को हर्षोल्लास के साथ सभी मनाते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में इस बार दीपावली का त्यौहार महिलाओं के लिए दोगुनी खुशियाॅ लेकर आया है। यह खुशियाॅ उन्हें महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्त की राशि से मिली है, जिसे दीपावली से पूर्व ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली की खुशियों के रूप में छत्तीसगढ़ की महिलाओं के खाते में अंतरित कर दिया था।

महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की लगभग 70 लाख माताओं एवं बहनों के बैंक खातों में प्रतिमाह एक-एक  हजार रूपये का अंतरण किया जाता है, जिसमें बालोद जिले की 02 लाख 52 हजार से अधिक महिलाएं भी प्रतिमाह लाभान्वित हो रही हैं। दीपावली त्यौहार के अवसर पर बालोद जिले की महिलाओं ने अपने बैंक खातों में एक-एक हजार रूपए राशि अंतरित होने पर खुशी जाहिर करते हुए अपने विष्णु भैय्या के प्रति आभार व्यक्त किया है।

- Advertisement -
Ad image

बालोद जिले के ग्राम सिवनी की देवकी बाई ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हे प्रतिमाह महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रूपए उनके खाते में मिल रहा है, जिसे वह अपने बैंक में जमा कर रही है। अभी दिपावली के अवसर पर इससे वह अपने घर में सभी के लिए कपड़े और जरूरी सामान खरीदी है, जिससे उन्होंने दिपावली का त्यौहार काफी खुशी से मनाया है।  उसने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उनके बड़े भाई की तरह उनका ख्याल रख रहे हैं, और इस माह दीपावली त्यौहार के पूर्व राशि अंतरित कर उन्होंने अपनी बहनों की खुशियों को दोगुना किया है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त किया है।

ईश्वरी सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दीपावली त्यौहार के पूर्व हमें महतारी वंदन योजना की राशि उपलब्ध कराया है, इससे उन्होंने अपने लिए साड़ी ली है। इसी प्रकार श्रीमती सरिता और बसंती निषाद ने महतारी वंदन योजना के तहत नौंवी किश्त की राशि आने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी हमारे बडे़ भैय्या की तरह हमारा ख्याल रख रहे है। हमें प्रतिमाह एक हजार की राशि सीधे हमारे बैंक खाते में प्रदान कर रहे है। हमारे लिए अब हर माह की शुरूआत किसी त्यौहार से कम नही होती और मोबाइल में महतारी वंदन योजना की राशि आने का मैसेज देखते ही खुशियों से हमारा आत्मविश्वास जाग जाता है। इस माह दीपावली से पूर्व ही राशि आने से हमारी दीपावली की खुशियाॅ दोगुनी हुई है, हमने इस माह की राशि का उपयोग दीपावली की खरीदी में किया है।

बालोद जिले की इन महिलाओं ने महतारी वंदन योजना को सराहते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news in hindi, GRAND NEWS, Mahtari Vandan Yojana, ग्रैंड न्यूज़, महतारी वंदन योजना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article  CG NEWS : पत्थर से शिवलिंग और उनके त्रिशूल को तोड़ने की कोशिश, लोगों ने देखा तो भागने लगा आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार   CG NEWS : पत्थर से शिवलिंग और उनके त्रिशूल को तोड़ने की कोशिश, लोगों ने देखा तो भागने लगा आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार 
Next Article Drinking blood in live show: सिंगर की शर्मनाक हरकत, लाइफ परफॉर्मेंस के दौरान मुर्गे की काटी गर्दन, फिर पी गया खून… केस दर्ज

Latest News

CG Crime : श्याम मंदिर चोरी कांड सुलझा, 6 आरोपी गिरफ्तार, पति-पत्नी समेत गिरोह से बरामद हुआ पूरा माल
CG Crime : रायगढ़ श्याम मंदिर चोरी का खुलासा; 6 आरोपी गिरफ्तार, 25 लाख के ज्वेलरी समेत दो लाख कैश बरामद
छत्तीसगढ़ July 23, 2025
CG Job Alert : अगर आपको भी है नौकरी की तलाश तो ये खबर आपके लिए है, 208 पदों पर भर्ती के लिए लगेगा प्लेसमेंट कैंप, जानिए डिटेल्स 
CG Job Alert : अगर आपको भी है नौकरी की तलाश तो ये खबर आपके लिए है, 208 पदों पर भर्ती के लिए लगेगा प्लेसमेंट कैंप, जानिए डिटेल्स 
कोंडागांव छत्तीसगढ़ July 23, 2025
CG NEWS : चालक ने देखें बिना रिवर्स कर दिया ड्रिल मशीन वाहन, पीछे खड़े हेल्पर की हुई मौत 
कोरबा छत्तीसगढ़ दुर्घटना July 23, 2025
CG NEWS : महादेव घाट घूमने गई 4 नाबालिग लड़कियां नागपुर रेलवे स्टेशन में मिली, इंस्टाग्राम वाले दोस्त ने हीरोइन बनाने का झांसा देकर बुलाया था मुंबई, जांच में जुटी पुलिस 
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?