Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज गर्ग ने पुलिस अधीक्षकों को पुलिस भर्ती के संबंध में पारदर्शिता रखने जारी किए निर्देश, कहा – पैसों का लेन देन करने वाले व्यक्तियों की जानकारी निकाले 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज गर्ग ने पुलिस अधीक्षकों को पुलिस भर्ती के संबंध में पारदर्शिता रखने जारी किए निर्देश, कहा – पैसों का लेन देन करने वाले व्यक्तियों की जानकारी निकाले 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/11/09 at 7:09 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज गर्ग ने पुलिस अधीक्षकों को पुलिस भर्ती के संबंध में पारदर्शिता रखने जारी किए निर्देश, कहा - पैसों का लेन देन करने वाले व्यक्तियों की जानकारी निकाले 
CG NEWS : पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज गर्ग ने पुलिस अधीक्षकों को पुलिस भर्ती के संबंध में पारदर्शिता रखने जारी किए निर्देश, कहा - पैसों का लेन देन करने वाले व्यक्तियों की जानकारी निकाले 
SHARE

 

दुर्ग। CG NEWS : पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने जिले के पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, बालोद और बेमेतरा को पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिनांक 16.11.2024 से पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है, जिसके लिये प्रवेश-पत्र जारी करने के कार्यवाही वर्तमान में प्रक्रियाधीन है। पूर्व में असामाजिक तत्वों द्वारा आमजन/भर्ती के प्रतिभागियों को दिग्भ्रमित कर पुलिस भर्ती या अन्य भर्तियो में नियुक्ति दिलाये जाने के नाम से पैसों के लेने की शिकायतें प्राप्त होती रही हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किया जाना आवश्यक है।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

चूंकि पुलिस आरक्षक भर्ती में निष्पक्षता एवं पूर्ण पारदर्शिता का पालन किया जाता है। यदि जिले में किसी असामाजिक तत्व या किसी पुलिसकर्मी के विरूद्ध इस तरह की कोई शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जाये तथा जिले में नागरिकों को जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया जाये, जिसमें आमजन को यह स्पष्ट किया जाये कि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों की नियुक्ति नियमों के अधीन उनकी योग्यता एवं दक्षता के अनुरूप ही होगी। किसी भी प्रकार का प्रलोभन देने वाले दलालों या असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आये। यदि किसी व्यक्ति द्वारा भर्ती कराने के नाम पर पैसे की मांग की जाती है तो यह एक एक गंभीर अपराध है एवं इसकी सूचना तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सीधे दी जा सकती है। यह भी अवगत कराया जाये कि भर्ती कराने के नाम पर भ्रष्टाचार कर पैसे लेने वाला व्यक्ति जितना दोषी है, इस कृत्य में पैसे देने वाला व्यक्ति भी दोषी होता है एवं उन पर अपराधिक कार्यवाही का प्रावधान है। अतः भर्ती के नाम पर किसी भी प्रकार के झांसे में न आये। इस हेतु सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी किया जाये।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक, दुर्ग एवं भर्ती समिति अध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि भर्ती प्रकिया में नियमों का पूर्ण पालन हो तथा भर्ती में पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता का पालन किया जाना सुनिश्चित किया जाये।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Jagdalpur News :बस्तर विवि में भारतीय विज्ञान परंपरा विषय पर संगोष्ठी आयोजित प्राचीन ज्ञान-विज्ञान से जुड़ा है हमारा गृहस्थ जीवन: विवस्वान
Next Article CG NEWS : नवजात का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, माता-पिता की तलाश जारी  CG NEWS : नवजात का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, माता-पिता की तलाश जारी 

Latest News

CG News : विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम तरेसर में सी.सी रोड एवं नाली निर्माण का किया भूमिपूजन
Grand News छत्तीसगढ़ June 23, 2025
CG News : प्रेमी के संग रची खौफनाक साजिश — महिला और मासूम बेटे की हत्या कर शव को कुएं में फेंका
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 23, 2025
पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अतरमरा में भाजपा ने किया स्मृति सभा का आयोजन
Grand News June 23, 2025
CG News : पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अतरमरा में भाजपा ने किया स्मृति सभा का आयोजन
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?