Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Nagar Kirtan : प्रकाश पर्व : पंच प्यारे की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने सपिरवार किया स्वागत 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

Nagar Kirtan : प्रकाश पर्व : पंच प्यारे की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने सपिरवार किया स्वागत 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/11/10 at 6:26 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
Nagar Kirtan : प्रकाश पर्व : पंच प्यारे की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने सपिरवार किया स्वागत 
Nagar Kirtan : प्रकाश पर्व : पंच प्यारे की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने सपिरवार किया स्वागत 
SHARE

रायपुर। Nagar Kirtan : सिख समाज के संथापक गुरु नानक देव की जयंती पर रविवार को राजधानी के स्टेशन रोड गुरूद्वारे से नगर कीर्तन निकाली गई। पंच प्यारे की अगुवाई में निकले इस नगर कीर्तन का राजधानी के सभी चौक चौराहों में सिख समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। इसी कड़ी में स्टेशन रोड स्थित होटल ग्रैंड इंटरनेशनल के पास ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, उनकी पत्नी कुलदीप कौर होरा और MD तरणजीत सिंह होरा ने सपरिवार पंच प्यारों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान यहाँ भव्य लंगर भी रखा गया, जिसमे शहरवासियों ने प्रसादी ग्रहण किया। नगर कीर्तन में आकर्षक झाकियों के अलावा पारंपरिक लोकनृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। वहीँ इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी, ग्रैंड ग्रुप के सीईओ बक्शीस सिंह कल्सी, ग्रैंड विजन के वरिष्ठ पदाधिकारी अमोल गरुड़ी, संदीप कौर गुम्बर, HR तान्या वाधवानी, कमलेश सहित ग्रैंड विजन और ग्रैंड न्यूज़ के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि गुरुनानक देव महान संत थे, उन्होंने जीवन जीने की कला सिखाई और पूरी दुनिया में भ्रमण कर प्रेम, सदाचार, भाईचारा और समानता का संदेश दिया। गुरु नानक देव ने ऊंच-नीच, भेदभाव और जातिवाद से ऊपर उठकर मानवता का संदेश दिया, जिससे वह आज भी प्रासंगिक हैं। आज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर स्टेशन रोड गुरूद्वारे से धूमधाम से नगर कीर्तन निकाला गया।

- Advertisement -

बता दें कि पुरे विश्व में 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी, इसे गुरु पूरब या प्रकाश पर्व कहा जाता है। सिख धर्म के लोगों के लिए यह दिन त्योहार से कम नहीं होता है। इस दिन सिखों द्वारा बड़े पैमाने पर उल्लास के साथ कार्यक्रम व जगह-जगह नगर कीर्तन आयोजित किए जाते हैं। इसका एक कारण यह है कि इस दिन सिख धर्म के पहले गुरु नानक जी का जन्म साल 1469 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था, इसलिए इस दिन को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/11/WhatsApp-Video-2024-11-10-at-4.43.33-PM.mp4

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING: बांधवगढ़ नेशनल पार्क में हाथियों के मौत की संख्या बढ़कर हुई ग्यारह BIG BREAKING: बांधवगढ़ नेशनल पार्क में हाथियों के मौत की संख्या बढ़कर हुई ग्यारह
Next Article CG Politics : रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर दीपक बैज का बड़ा बयान, बोले- सीएम साय खुद नहीं चाहते कि भाजपा चुनाव जीते CG Politics : रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर दीपक बैज का बड़ा बयान, बोले- सीएम साय खुद नहीं चाहते कि भाजपा चुनाव जीते

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?