Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Paddy purchased in CG : प्रदेश में 14 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी, टोकन काटने से पहले पढ़ लें नियम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
गरियाबंदछत्तीसगढ़

Paddy purchased in CG : प्रदेश में 14 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी, टोकन काटने से पहले पढ़ लें नियम

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/11/12 at 5:48 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CG purchased paddy : छत्तीसगढ़ में अब तक 35.53 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, शिकायत के लिए इस नंबर पर करें कॉल
CG purchased paddy : छत्तीसगढ़ में अब तक 35.53 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, शिकायत के लिए इस नंबर पर करें कॉल
SHARE
Highlights
  • केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, बारदाना, साफ सफाई सहित सभी व्यवस्था सुनिश्चित
  • 67 समितियों के अंतर्गत 90 केंद्रों के माध्यम से की जाएगी खरीदी
  • 4341 नए किसानों सहित कुल 90771 किसान बेचेंगे धान

राजिम। Paddy purchased in CG : गरियाबंद जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। 14 नवंबर से जिले के 67 सहकारी समितियां के अंतर्गत 90 धान उपार्जन केंद्रों में जिले के 90771 किसानों से धान खरीदी की जाएगी। इनमें 4341 नए पंजीकृत किसान भी शामिल है।

इन्हें भी पढ़ें : CG CRIME NEWS : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, मना करने के बाद भी गैर मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाती थी पत्नी, नाराज पति ने उतारा था मौत के घाट, अब गिरफ्तार  

- Advertisement -
Ad image

कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में सभी केंद्रों में बारदाना, इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, बायोमेट्रिक डिवाईस, आर्द्रतामापी यंत्र, रंग, सुतली, कंप्यूटर, प्रिंटर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है। साथ ही सभी केंद्रों में साफ सफाई कर किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय एवं छायादार शेड की भी व्यवस्था की गई है। केंद्रों में सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से हर गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी, इसकी भी तैयारी कर ली गई है।

- Advertisement -

देशभर में छत्तीसगढ़ में धान का सर्वाधिक दाम मिलने से जिले के किसान काफी खुश हैं। साथ ही नए किसान भी धान बेचने के लिए उत्साहित नजर आ रहे है। इस बार लघु एवं सीमांत किसानों का दो टोकन एवं बड़े किसानों का तीन टोकन काटा जाएगा। किसानों को टोकन धान खरीदी दिवस के 7 दिन पहले लेना होगा। किसान समिति एवं मोबाइल ऐप टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से आसानी से टोकन प्राप्त कर सकेंगे।

- Advertisement -

कलेक्टर अग्रवाल ने जिले में अवैध धान की खरीदी बिक्री को रोकने के लिए संबंधितों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है। साथ ही सीमावर्ती इलाकों की सघन निगरानी रखने के निर्देश दिए है। इसके लिए विशेष निगरानी दल का भी गठन किया गया है, जो सक्रिय रहकर निगरानी रखेंगे। कलेक्टर ने अवैध धान खरीदी बिक्री में संलिप्तता पाए जाने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर भी सीधे एफआईआर की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि धान विक्रेता किसानों को खरीदी केंद्रों में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। पंजीकृत धान विक्रेता किसानों से सुलभ रूप से धान खरीदी की सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिला विपणन अधिकारी अमित चन्द्राकर ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु कुल 28 हजार गठान नए-पुराने बारदानों की आवश्यकता है। जिले के वर्तमान आवश्यकतानुसार सभी 90 उपार्जन केंद्र मे आगामी 07 दिवस की खरीदी लायक बारदानों की आपूर्ति कर दी गयी है। शेष बारदानों की आपूर्ति धान खरीदी के दौरान लगातार की जायेगी। खाद्य अधिकारी सुधीर गुरू ने बताया कि जिले के सभी कृषकों के बोये गये धान रकबे का सत्यापन भी लगातार जिला अधिकारियों एवं तहसील के अधिकारियों के द्वारा कराया जा रहा है।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, GRAND NEWS, Latest News In CG, Paddy purchased in CG, Raipur Latest News, ग्रैंड न्यूज़, धान खरीदी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : नहीं टूटा ताला तो चौखट उखाड़ कर की लाखों की चोरी, अज्ञात चोरों ने दूसरी बार बजरंग ट्रेडर्स को बनाया निशाना  CG NEWS : नहीं टूटा ताला तो चौखट उखाड़ कर की लाखों की चोरी, अज्ञात चोरों ने दूसरी बार बजरंग ट्रेडर्स को बनाया निशाना 
Next Article CG CRIME NEWS : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, मना करने के बाद भी गैर मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाती थी पत्नी, नाराज पति ने उतारा था मौत के घाट, अब गिरफ्तार   CG CRIME NEWS : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, मना करने के बाद भी गैर मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाती थी पत्नी, नाराज पति ने उतारा था मौत के घाट, अब गिरफ्तार  

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?