Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aaj Ka Rashifal 13 November 2024: भगवान विष्णु की होगी इन 3 राशियों पर विशेष कृपा, मन थोड़ा परेशान रहेगा, अचानक धन लाभ के भी योग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेशराशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 November 2024: भगवान विष्णु की होगी इन 3 राशियों पर विशेष कृपा, मन थोड़ा परेशान रहेगा, अचानक धन लाभ के भी योग

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/11/13 at 8:19 AM
Veena Chakravarty
Share
9 Min Read
Aaj Ka Rashifal : मेष, कर्क सहित इन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, एक के बाद एक मिलेगी शुभ सूचना, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal : मेष, कर्क सहित इन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, एक के बाद एक मिलेगी शुभ सूचना, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
SHARE

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 25 मिनट तक वज्र योग रहेगा। आज देर रात 1 बजकर 11 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज प्रदोष व्रत किया जायेगा।

Contents
मेष राशि: वृष राशि: मिथुन राशि: कर्क राशि: सिंह राशि: कन्या राशि: तुला राशि: वृश्चिक राशि: धनु राशि: मकर राशि: कुंभ राशि: मीन राशि: 

read more : Aaj Ka Rashifal 11 November 2024: आज इन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर,शिव कृपा से जबर्दस्‍त धन लाभ पाएंगे सिंह, बनेगा डेट का प्लान, पढ़ें राशिफल

- Advertisement -
Ad image

मेष राशि: 

आज का दिन आपके लिए उत्तम है। भाई- बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो आज वह दूर होगी। किसी पुरानी गलती से आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा । आज आपकी कोई योजना समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।  आफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगें। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे।

- Advertisement -
  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 1

वृष राशि: 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी परिस्थितियां पहले से अनुकूल रहेंगी। व्यापारिक क्षेत्र में आपको मेहनत से आज अधिक लाभ होगा। आज आपको धन लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे | आज दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। ऑफिस का कोई महत्वपूर्ण कार्य करने में आज बिजी रहेंगे। ट्रान्सफर के लिए प्रयासरत लोगों को पसंदीदा जगह ट्रान्सफर की खुशखबरी मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आपका मन लगेगा। किसी जरूरतमंद की हेल्प करके अपने आपको बेहतर महसूस करेंगे।

- Advertisement -
  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि: 

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज जिस जॉब के लिए इंटरव्यू देने जायेंगे, उसमें आपको सेलेक्ट कर लिया जायेगा। कोई नया बिजनेस स्टार्ट करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लेंगे, जिससे आपका बिजनेस अच्छे से चले। पुस्तकालय के कारोबारी नयी ब्रांच खोलने का मन बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। आज अपने निर्णय में परिवार वालों की सलाह लेंगे। आज अपनी सेहत पर थोडा ध्यान जरुर देना होगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 2

कर्क राशि: 

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। धार्मिक कार्यों में आपके धन की व्ययता रहेगी। साथ ही किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज जरुरत से ज्यादा खर्चों पर रोंक लगाना चाहिए। विद्यार्थी अपने रुके कार्य को पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप फिट रहेंगे।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 9

सिंह राशि: 

आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आपके व्यापार में लाभ के योग हैं। साथ में कोई साइड बिजनेस कर सकते हैं। जिससे लाभ होने की संभावना बनेगी। जिन लोगों को पॉलिटिक्स में रूचि है, उन्हें बड़ा पद प्राप्त होने के योग हैं। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। नए कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को आप कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं। आप जीवनसाथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे और सदस्यों का आशीर्वाद आपपर बना रहेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

कन्या राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर ले। आपको किसी निवेश से बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। इस दौरान आप अपनी सेहत का ध्यान रखें । जॉब चेंज करने के लिए नये अवसर प्राप्त होंगे। आप पारिवारिक मामलों में सोच-समझकर कोई निर्णय लें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 1

तुला राशि: 

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द की वृद्धि होगी। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के मौके हाथ लगेगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज संतान पक्ष से आपको सुखद अनुभूति होगी। इंजीनिरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल को पूरा करने में छात्र व्यस्त रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते मेंमधुरता बढ़ेगी। लवमेट से आज उपहार मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि: 

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। काफी दिनों बाद आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। आज रुके कार्यों में प्रगति होगी। आपके गृहस्थ जीवन में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। डिप्लोमा कर रहे छात्रों को अपने सीनियर्स से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए आप किसी अच्छी कंसलटेंट टीम से बातचीत करेंगे। लवमेट शाम को डिनर साथ में करेंगे, जिससे उनके बीच में और ज्यादा प्रेम बढ़ेगा। लोहे का व्यापार कर रहे लोगों को आज अधिक धन लाभ होगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 7

धनु राशि: 

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना बेहतर रहेगा। बड़े बुजुर्गों के पैर छुए, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे।  कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 8

मकर राशि: 

आज अकारण शुरू हुई समस्याएं पूरी तरह से समाप्त हो जायेंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप विदेश में व्यापार करने की योजना बनायेंगे । आपकी सोशल मिडिया पर किसी से बात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। व्यायाम करने से, डायबिटीज से संबंधित परेशानी खत्म होंगी। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने काम को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि: 

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपके रुकावट भरे कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढेगा। आज किसी कार्य में घरवाले आपकी तारीफ करेंगे। छात्रों की पढाई में रूचि बढ़ेगी। आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे। किसी से लिया ऋण आज वापस करें। आज आपकी परेशानियाँ कम होंगी आपका मन हल्का होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 6

मीन राशि: 

आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। किसी रिश्तेदार से चल रही अनबन आज खत्म हो जायेंगी। आज आपको खाने- पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आज आपके करोबार में बरकत होगी। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। आपके रुके हुए कार्यों की गति बढ़ेगी।

 

TAGGED: #aquarioushoroscopetoday, #aries, #arieshoroscopetoday, #astrologyposts, #astrotips, #babaji, #bhavishyawani, #bhawishyafal, #cancarhoroscopetoday, #capricornhoroscopetoday, #dailyrashifal, #dainikrashifal, #geminihoroscopetoday, #horoscopes, #horoscopetoday, #jyotishastrology, #kundalimatching, #leohoroscopetoday, #librahoroscopetoday, #pisces, #pisceshoroscopetoday, #saggitaroushoroscopetoday, #scorpiohoroscopetoday, #singh, #sunsign, #taurushoroscopetoday, #vastushastra, #virgohoroscopetoday, #vrishabh, Aaj Ka Rashifal 19 October 2024, mahadev, MESH, rashifal, VRSH, देखिये आज का राशिफल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG By Election Live: बूथ सज कर तैयार, आपका है इंतजार… रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी, देखें तस्वीरें
Next Article CG NEWS: जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस : केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया आज करेंगे पदयात्रा , 10000 से अधिक माई भारत यूथ वालंटियर्स भी लेंगे भाग, CM साय भी होंगे शामिल

Latest News

CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम.डी. दीवान निलंबित
CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम डी दीवान निलंबित
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 6, 2025
Indian Railways : अब नहीं चलेगी चालाकी! आधार वेरिफिकेशन के बिना नहीं बुक होगा तत्काल टिकट, रेलवे ने कसे शिकंजा
Grand News NATIONAL देश June 6, 2025
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?