Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Tribal Pride Day : राजधानी में दो दिनों तक बिखरेगी आदिवासी लोक नृत्यों की छटा, पूर्वोत्तर राज्यों के कलाकार दिखाएंगे अपनी संस्कृति की झलक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

Tribal Pride Day : राजधानी में दो दिनों तक बिखरेगी आदिवासी लोक नृत्यों की छटा, पूर्वोत्तर राज्यों के कलाकार दिखाएंगे अपनी संस्कृति की झलक

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/11/13 at 3:38 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
Tribal Pride Day : राजधानी में दो दिनों तक बिखरेगी आदिवासी लोक नृत्यों की छटा, पूर्वोत्तर राज्यों के कलाकार दिखाएंगे अपनी संस्कृति की झलक
Tribal Pride Day : राजधानी में दो दिनों तक बिखरेगी आदिवासी लोक नृत्यों की छटा, पूर्वोत्तर राज्यों के कलाकार दिखाएंगे अपनी संस्कृति की झलक
SHARE
Highlights
  • वांगला-रुंगला, रेट-किनॉन्ग, गेह पदम ए ना-न्यी ई और सोलकिया आदिवासी नृत्यों की देंगे प्रस्तुति

रायपुर। Tribal Pride Day : राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस के भव्य आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ पूर्वोत्तर राज्यों के कलाकार भी अपनी संस्कृति की झलक बिखेरेंगे। 14-15 नवम्बर को आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पूर्वोत्तर भारत के पांच राज्यों मेघालय, मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के कलाकार रायपुर पहुंच चुके हैं। रायपुर रेलवे स्टेशन पर कलाकारों का पुष्पाहार और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। पूर्वोत्तर राज्यों से आए ये कलाकार वांगला-रुंगला, रेट-किनॉन्ग, गेह पदम ए ना-न्यी ई, सोलकिया जैसे लोक नृत्यों की प्रस्तुति से अपनी संस्कृति के विविध रंग बिखेरेंगे।

- Advertisement -
Ad image

फसल कटाई के बाद गारो आदिवासी करते हैं वांगला-रुंगला नृत्य, देवता मिस्सी सालजोंग का करते हैं धन्यवाद

- Advertisement -

जनजातीय गौरव दिवस पर प्रस्तुति देने मेघालय से 20 सदस्यों की टीम रायपुर आई है। यह दल गारो जनजाति द्वारा फसल कटाई के बाद किया जाने वाला वांगला-रुंगला लोक नृत्य प्रस्तुत करेगी। इसके कलाकार मेघालय की राजधानी शिलांग से करीब 200 किलोमीटर दूर नॉर्थ कर्व हिल्स (North Curve Hills) से आए हैं। दल का नेतृत्व कर रहे श्री मानसेन मोमिन ने बताया कि वांगला गारो जनजाति का लोकप्रिय त्योहार है। यह जनजाति कृषि अर्थव्यवस्था पर निर्भर है। फसल कटाई के बाद उर्वरता (Fertility) के देवता मिसी सालजोंग को धन्यवाद देने के लिए वे यह नृत्य करते हैं। वे फसल उपलब्ध कराने के लिए भगवान को धन्यवाद देते हैं, उनकी पूजा कर नाच-गाकर प्रार्थना करते हैं और नई फसल का भोग लगाते हैं। देवता मिसी सालजोंग को धन्यवाद देने से पहले किसी भी कृषि उत्पाद का उपयोग नहीं किया जाता है।
वांगला-रुंगला आदिवासी लोक नृत्य में महिला और पुरुष दोनों हिस्सेदारी करते हैं। पुरुष नर्तक अपना परंपरागत ढोल लेकर नृत्य करते हैं जिसे दामा कहा जाता है। वांगला-रुंगला लोक नृत्य में नर्तकों का नेतृत्व करने वाले को ग्रिकगिपा या तोरेगिपा कहा जाता है। इसमें महिलाएं संगीत की धुन पर अपने हाथ हिलाती हैं, जबकि पुरुष अपने परंपरागत ढोल को बजाकर नृत्य करते हैं।

- Advertisement -

दुश्मनों पर जीत के जश्न का नृत्य है सोलकिया, मंत्रोच्चार जैसे स्वर संगीत के साथ होता है नृत्य
मिजोरम की राजधानी आईजोल से रायपुर पहुंची लोक नृत्य दल यहां सोलकिया नृत्य की प्रस्तुति देगी। इसके 20 सदस्यों के दल में 11 पुरूष और नौ महिलाएं शामिल हैं। यह नृत्य मुख्यतः मिजोरम की मारा जनजाति द्वारा किया जाता है। ‘सोलकिया’ का अर्थ दुश्मन के कटे हुए सिर से है। सोलकिया नृत्य मूल रूप से दुश्मनों पर जीत का जश्न मनाने के लिए किया जाता था। खासकर उस मौके पर जब विजेता द्वारा दुश्मन का सिर ट्रॉफी के रूप में घर लाया जाता था। लेकिन अब यह सभी महत्वपूर्ण अवसरों पर मिजो समुदायों के पुरुषों और महिलाओं द्वारा किया जाता है।

मिजोरम के कलाकारों के दल का नेतृत्व कर रहे जोथमजामा ने बताया कि सोलकिया नृत्य की शुरुआत पिवी और लाखेर समुदायों द्वारा की गई थी। इस लोक नृत्य के साथ आने वाला स्वर संगीत गायन की तुलना में मंत्रोच्चार के अधिक निकट है। ताल संगीत एक जोड़ी घडि़यों द्वारा प्रदान किया जाता है, जो एक दूसरे से बड़े होते हैं, जिन्हें डार्कहुआंग कहा जाता है। संगीत को बेहतर बनाने के लिए कई जोड़ी झांझ भी बजाए जाते हैं।

जोथमजामा ने इस नृत्य को करने वाली मारा जनजाति के बारे में बताया कि यह एक कुकी जनजाति है जो मिजोरम की लुशाई पहाड़ियों और म्यांमार की चिन पहाड़ियों में रहती है। इन्हें लाखेर, शेंदु, मारिंग, ज़ु, त्लोसाई और खोंगज़ई नामों से भी जाना जाता है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Raipur Latest News, Tribal Pride Day, अरुणाचल प्रदेश, ग्रैंड न्यूज़, दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस, साइंस कॉलेज मैदान
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article  CG NEWS : आनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार, बिजली के खंबे से टकराने से 13 वर्षीय बालक की हुई मौत  CG NEWS : आनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार, बिजली के खंबे से टकराने से 13 वर्षीय बालक की हुई मौत
Next Article CG NEWS : धान खरीदी से पहले जिला प्रशासन के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, व्यापारी के गोदाम से अवैध धान जब्त CG NEWS : धान खरीदी से पहले जिला प्रशासन के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, व्यापारी के गोदाम से अवैध धान जब्त

Latest News

CG ACCIDENT : ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन की मौके पर मौत 
CG ACCIDENT : ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन की मौके पर मौत 
अंबिकापुर छत्तीसगढ़ June 13, 2025
Flipkart पर 20000 रुपये में मिल रहा Motorola का 256GB वाला 5G स्मार्टफोन
Flipkart पर 20000 रुपये में मिल रहा Motorola का 256GB वाला 5G स्मार्टफोन
Technology June 13, 2025
Gariaband : अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो पोकलेन मशीन और हाइवा जब्त
Gariaband : अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो पोकलेन मशीन और हाइवा जब्त
गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 13, 2025
CG BRAKING : CG BRAKING : डमिंटन खेलते वक्त गिरे दुर्ग विधायक, अस्पताल में भर्ती, जन्मदिन से पहले बिगड़ी तबीयत!
CG BRAKING : बैडमिंटन खेलते वक्त गिरे दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अस्पताल में भर्ती, जन्मदिन से पहले बिगड़ी तबीयत!
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?