Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: SAD NEWS : हिन्दी सिने जगत के युवा अभिनेता… का 46 साल में निधन… पूजा भट्ट ने साझा की जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

SAD NEWS : हिन्दी सिने जगत के युवा अभिनेता… का 46 साल में निधन… पूजा भट्ट ने साझा की जानकारी

Desk
Last updated: 2020/11/04 at 12:28 PM
Desk
Share
3 Min Read
इधर मुख्यमंत्री की पत्नी की
इधर मुख्यमंत्री की पत्नी की
SHARE

90 के दशक में फरेब और मेहंदी जैसी फिल्मों के एक्टर रहे फराज खान का 46 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके ब्रेन में इंफेक्शन हो गया था। बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पिछले काफी समय से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और वो आईसीयू वार्ड में भर्ती थे। बुधवार को फराज जिंदगी की जंग हार गए और उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पूजा भट्ट ने दी जानकारी

- Advertisement -

एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा, भारी मन में मुझे यह बात बतानी पड़ रही है कि फराज खान अब हमेशा के लिए छोड़कर एक बेहतर जगह पर चले गए हैं। मैं उन सबका आभार जताना चाहती हूं जिन्होंने उस मुश्किल वक्त में उनकी मदद की और प्रार्थनाएं कीं जब उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। फराज के निधन से आए खालीपन को कभी कोई नहीं भर पाएगा।

- Advertisement -

With a heavy heart I break the news that #FaraazKhan has left us for what I believe, is a better place.Gratitude to all for your help & good wishes when he needed it most.Please keep his family in your thoughts & prayers.The void he has left behind will be impossible to fill 🙏

— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) November 4, 2020

अच्छे नहीं थे आर्थिक हालात

पैसों की तंगी के चलते फराज के इलाज में परेशानी आ रही थी जिसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने एक फंडरेजिंग वेबसाइट पर मदद की गुहार लगाई थी। परिवार को फराज के इलाज के लिए 25 लाख रुपए की जरूरत थी। जिसके बाद सिने अभिनेता सलमान खान भी आगे आए थे। उन्होंने फराज के मेडिकल बिल्स चुकाने के लिए परिवार को आर्थिक मदद दी थी। फराज के इलाज के लिए आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी पैसे दिए थे।

सालभर से चल रहे थे बीमार

फंडरेजिंग वेबसाइट पर फराज की बीमारी को लेकर जानकारी दी गई थी जिसमें बताया गया था कि फराज की तबीयत पिछले एक साल से खराब चल रही थी। फराज को कफ की शिकायत थी जिसके बाद उन्हें सीने में इंफेक्शन हो गया। डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी लेकिन तब तक इंफेक्शन बहुत ज्यादा बढ़ गया था। सीने से होता हुआ हर्पीस इंफेक्शन फराज के ब्रेन तक पहुंच गया।

अमर अकबर एंथोनी फेम जेबिसको के बेटे

फराज खान गुजरे जमाने के कैरेक्टर आर्टिस्ट यूसुफ खान (अमर अकबर एंथोनी फेम जेबिसको) के बेटे हैं। उन्होंने रानी मुखर्जी स्टारर मेहंदी (1998) में लीड रोल किया था। इसके अलावा, उन्होंने फरेब (1996), पृथ्वी (1997) और दिल ने फिर याद किया (2001) जैसी फिल्मों में काम किया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : सड़क पर अड्डेबाज़ी करने वालों को टोकना… अधेड़ को पड़ा भारी… पीछाकर ईट से मारा…
Next Article BIG BREAKING : मंदिर हसौद में मिली अधजले युवक की लाश… हत्या के बाद जलाने की आशंका… पुलिस ने शुरू की कार्यवाई
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Accident News: गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 1, 2025
CG NEWS: सारागांव के नायब तहसीलदार राजेंद्र चंद्राकर हुए सेवानिवृत्त
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?