Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: VIDEO : अर्नब गोस्वामी की गिरफ़्तारी पर महाराष्ट्र सरकार पर भड़की कंगना रनौत…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsVIRAL VIDEOमनोरंजन

VIDEO : अर्नब गोस्वामी की गिरफ़्तारी पर महाराष्ट्र सरकार पर भड़की कंगना रनौत…

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/11/04 at 1:16 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

मुंबई पुलिस ने अप्रत्याशित कार्रवाई करते हुए बुधवार सुबह वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी को उनके आवास से हिरासत में ले लिया। बताया जाता कि अर्नब को पुलिस ने एक दो साल पुराने  इंटीरियर डिज़ाइनर सुसाइड केस के लिए हिरासत में लिया है। टीआरपी स्कैम को लेकर पहले ही सुर्ख़ियों में रहे अर्नब के ख़िलाफ़ मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई से सोशल मीडिया में हंगामा मचा हुआ है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी क्रम में कंगना रनोट ने महाराष्ट्र सरकार पर तीख़ा हमला किया है।

- Advertisement -

कंगना ने अर्नब के डिटेंशन का वीडियो सार्वजनिक होने के कुछ देर बाद ही पहले ट्वीट किया और फिर एक वीडियो के ज़रिए महाराष्ट्र सरकार को घेरा। कंगना वीडियो में कहती हैं कि मैं महाराष्ट्र सरकार से यह कहना चाहती हूं कि आज मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को उनके घर में जाकर मारा है। उनके बाल नोचे हैं। उन पर हमला किया है। कितने घर तोड़ेंगे आप। कितने गले दबाएंगे आप। कितने मुंह बंद करेंगे आप। यह मुंह बढ़ते ही जाएंगे। कितने शहीदों को फ्री स्पीच के लिए गले काटे गये हैं। एक आवाज़ बंद करेंगे, कई उठ जाएंगी। कितनी आवाज़ें बंद करेंगे

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

Message for Maharashtra government @republic #Arnab #ArnabWeAreWithYou #ArnabGoswami pic.twitter.com/AJizRCitS7

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) November 4, 2020

- Advertisement -

कंगना ने इससे पहले रिपब्लिक टीवी के ट्वीट को रीट्वीट करके लिखा- पप्पूप्रो को गुस्सा क्यों आता है? पेंगुइंस को गुस्सा क्यों आता है? सोनिया सेना को गुस्सा क्यों आता है? अर्नब सर, फ्री स्पीच के लिए उन्हें आपके बाल खींचने दीजिए, हमला करने दीजिए। कितने महान लोग हमसे पहले चेहरे पर मुस्कान लिए फांसी पर लटक गये। आज़ादी का क़र्ज़ चुकाना है।

- Advertisement -

Pappupro ko gussa kyun aata hai? Penguins ko gussa kyun aata hai? Sonia sena ko itna gussa kyun aata hai?Arnab sir let them pull your hair and assault you for the cause of free speech greats before us got hanged with smiles on their faces,Aazadi ka karz chukana hai #ArnabGoswami https://t.co/QcBPTnaUoR

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) November 4, 2020

बता दें, कंगना रनोट सोशल मीडिया में काफ़ी मुखर हैं और अक्सर मुद्दों पर बोलती रही हैं। कंगना ने महाराष्ट्र सरकार के ख़िलाफ़ पहली बार तब बोला था, जब बीएमसी ने उनके ऑफ़िस में अवैध निर्माण के आरोप को लेकर शिकायत की थी। इससे पहले शिव सेना सांसद संजय राउत के साथ भी कंगना की ज़ुबानी जंग काफ़ी चर्चित रही थी।

TAGGED: अर्नब गोस्वामी, कंगना रनौत, गिरफ्तारी, ग्रैंड न्यूज़, भड़की, महाराष्ट्र सरकार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : विद्या मितानिनों ने करवा चौथ पर… अनोखे अंदाज में… सरकार के समक्ष रखी अपनी मांग
Next Article गरियाबंद-नवपदस्थ कलेक्टर निलेश कुमार क्षिरसागर ने ज़िले के मीडियाकर्मियों से की सौजन्य मुलाकत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत, छठी कार्यक्रम से माजदा में लौट रहे थे 50 लोग, ट्रेलर ने मार दी टक्कर
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर May 12, 2025
छठी का उत्सव बना मातम: रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर भीषण सड़क हादसा, 10 से अधिक लोगो की दर्दनाक मौत की खबर बंगोली के पास माजदा और ट्रेलर की सीधी टक्कर,
Grand News May 12, 2025
RAIPUR : मदर्स डे सेलिब्रेशन ने Magneto The Mall में मचाया धमाल! हर मां और बच्चा स्टाइल, कॉन्फिडेंस और प्यार के रंगों में रंगा नजर आया
RAIPUR : मदर्स डे सेलिब्रेशन ने Magneto The Mall में मचाया धमाल! हर मां और बच्चा स्टाइल, कॉन्फिडेंस और प्यार के रंगों में रंगा नजर आया
Grand News May 11, 2025
Shivraj Singh Chouhan's visit to CG : इस दिन छग दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
Shivraj Singh Chouhan’s visit to CG : इस दिन छग दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
छत्तीसगढ़ May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?