Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG purchased paddy : सीएम साय ने प्रदेशव्यापी धान खरीदी महापर्व का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में किसानों ने बेचा अपना धान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
बालोद

CG purchased paddy : सीएम साय ने प्रदेशव्यापी धान खरीदी महापर्व का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में किसानों ने बेचा अपना धान

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/11/14 at 7:24 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CG purchased paddy : सीएम साय की पहल पर सुगमता से हो रही धान की खरीदी, 9.79 लाख किसानों को 10001 करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान
CG purchased paddy : सीएम साय की पहल पर सुगमता से हो रही धान की खरीदी, 9.79 लाख किसानों को 10001 करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान
SHARE
Highlights
  • सहकारी बैंक मोहंदीपाट की नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

बालोद। CG purchased paddy : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रदेशव्यापी धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ बालोद जिले के भांठागांव (बी) धान खरीदी केन्द्र से किया। इसी के साथ आज 14 नवम्बर राज्य में किसानों से धान खरीदी की शुरूआत हो गई है, जो 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। मुख्यमंत्री साय ने भांठागांव (बी) उपार्जन केन्द्र पहुंचने के बाद इलेक्ट्रॉनिक तौल एवं अन्य यंत्रों का पूजन और वहां उपस्थित किसानों को माला पहना कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने किसान भाईयों को धान खरीदी महापर्व के शुभारंभ की बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ग्राम भांठागांव के किसान भागबली ने कुल 148 क्विंटल और हरिराम ने 65 क्विंटल 20 किलो धान की बिक्री की। मुख्यमंत्री के समक्ष अपने धान की बिक्री का अवसर प्राप्त होने से किसान भागबली और हरिराम बहुत ही खुश नजर आ रहे थे। उक्त उपार्जन केन्द्र में 14 नवम्बर को धान खरीदी हेतु कुल 06 किसानों का टोकन काटा गया है। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम मोहंदीपाट में 30 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित जिला सेवा सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा मर्यादित दुर्ग के नवीन शाखा भवन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री साय ने इससे पूर्व छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम स्थल में मुख्यमंत्री साय ने शहीद बिरसा मुंडा एवं गहिरा गुरु के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

- Advertisement -
Ad image

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक होगी। किसानों को उनके द्वारा बेचे गए धान के एवज में राज्य शासन द्वारा 72 घंटे भीतर उनके बैंक खाते में भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। राज्य में धान खरीदी के लिए 2,739 स्थापित किए गए हैं। इस साल धान बेचने के लिए 27,01,109 पंजीकृत किसानों द्वारा बोये गए धान का कुल रकबा 34,51,729 हेक्टेयर है। पंजीकृत किसानों में 1,35,891 नये किसान हैं।

- Advertisement -

कार्यक्रम में सांसद भोजराज नाग, विधायक कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, पूर्व विधायक बीरेंद्र साहू एवं राजेंद्र राय, कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरबंश मिरी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि पवन साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, कंवर समाज के जिला अध्यक्ष केश कुमार ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधियो एवं विभिन्न समाज के पदाधिकारी, किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CG purchased paddy :, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, ग्रैंड न्यूज़, बालोद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने धान खरीदी केंन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, किसानों से की चर्चा CG NEWS : अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने धान खरीदी केंन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, किसानों से की चर्चा
Next Article CG NEWS: नगरीय निकाय निर्वाचन 2024-25 का निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

Latest News

Durg News : विवादों में घिरा आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, महिला सहकर्मी पर हीटर रॉड से ताबड़तोड़ हमला
Durg News : विवादों में घिरा आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, महिला सहकर्मी पर हीटर रॉड से ताबड़तोड़ हमला
छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
Most Expensive Cars: ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी कारें, जानें कितनी है कीमत? 
Most Expensive Cars: ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी कारें, कीमत जान लगेगा झटका
Racing June 29, 2025
CG NEWS : नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया न्यायालय में पेश
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
RAIPUR NEWS : बूढ़ातालाब में तैरता मिला नवजात बच्चे का शव, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?