Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Guru Nanak Jayanti 2024 : गुरुनानक देव जी ने दिया समतामूलक समाज के निर्माण पर जोर, गुरुनानक जयंती पर प्रकाशपर्व में हुए शामिल सीएम साय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Guru Nanak Jayanti 2024 : गुरुनानक देव जी ने दिया समतामूलक समाज के निर्माण पर जोर, गुरुनानक जयंती पर प्रकाशपर्व में हुए शामिल सीएम साय

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/11/15 at 9:04 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
Guru Nanak Jayanti 2024 : गुरुनानक देव जी ने दिया समतामूलक समाज के निर्माण पर जोर, गुरुनानक जयंती पर प्रकाशपर्व में हुए शामिल सीएम साय
Guru Nanak Jayanti 2024 : गुरुनानक देव जी ने दिया समतामूलक समाज के निर्माण पर जोर, गुरुनानक जयंती पर प्रकाशपर्व में हुए शामिल सीएम साय
SHARE

रायपुर। Guru Nanak Jayanti 2024 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के खालसा स्कूल प्रांगण में गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने कीर्तन दरबार में मत्था टेका और सभी छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने प्रकाश पर्व पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज इस पवित्र दिन सिख समुदाय के अपने भाइयों-बहनों के बीच आकर मैं बहुत खुशी का अनुभव कर रहा हूँ। गुरु नानक देव जी का जीवन न केवल सिख समुदाय के लिए प्रेरक है अपितु सभी भारतीयों के लिए उनका जीवन प्रेरणादायी है। गुरु नानक जी के वचनों में सामाजिक एकता पर जोर दिया गया है। उन्होंने एक समतामूलक समाज के निर्माण पर जोर दिया। देश की आज़ादी में सिख समाज का बहुत बड़ा योगदान है। सिख समाज का इतिहास बहुत ही गौरवशाली और समृद्ध है। धर्म के प्रति समर्पण और सेवा की भावना सिख समाज की अभिन्न पहचान है।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जब हम गुरु गोविंदसिंह जी का जीवन देखते हैं तो हमें पता चलता है कि उनके पुत्र साहेबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी पर धर्म बदलने का दबाव आया। उन्होंने शहादत कबूल की लेकिन धर्म नहीं बदला। ऐसा इतिहास सिख समाज का रहा है।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने साहेबजादों के शहादत दिवस 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निश्चय किया और हर साल हम गर्व के साथ यह दिन मनाते हैं।

- Advertisement -

इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, भूपेंद्र सवन्नी, मनमोहन चावला व गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Breaking News, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Guru Nanak Jayanti 2024, गुरुनानक जयंती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सिख समुदाय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BHILAI NEWS: मेहनत और लगन से बच्चों ने सिख समाज का नाम किया रोशन, यूथ सिख सेवा समिति द्वारा मोमेंटो देकर किया सम्मानित
Next Article Kapil Sharma Show Is Once Again In Controversy: कानूनी पचड़े में फंसे कपिल शर्मा, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नोटिस, जानिए पूरा मामला

Latest News

CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
CG NEWS: नशे की लत और शौक पूरा करने के लिए दुकान को बनाया निशाना, गणेश मोबाइल शॉप में हुई चोरी का पर्दाफाश, 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार।
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?