Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Karwa Chauth 2020: इन गांवों में महिलाएं नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत, 600 साल से बरकरार है खौफ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
ExclusiveGrand Newsधर्म

Karwa Chauth 2020: इन गांवों में महिलाएं नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत, 600 साल से बरकरार है खौफ

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/11/04 at 4:38 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नि के बीच त्याग-समर्पण के साथ प्रेम का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद देखने के बाद अपना व्रत खोलती हैं। मगर हरियाणा के करनाल जिले के औगंद, गोंदर व कतलाहेड़ी गांव में राजपूत समाज के चौहान वंश में आज भी करवा चौथ का त्योहार नहीं मनाया जाता। सदियों पहले के किसी श्राप से ये गांव मुक्त नहीं हो पाए। जिस वजह से इन गांवों में अरसे से करवा चौथ का व्रत नहीं रखा गया। ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार अब से लगभग 600 साल पहले राहड़ा की एक लड़की का विवाह गोंदर के एक युवक से हुआ था तो उस दौरान जब वह लड़की अपने मायके गयी थी।

- Advertisement -

वहां करवा चौथ से एक रात पहले उसने सपने में देखा कि किसी ने उसके पति की हत्या कर शव को बाजरे के खेत में छिपा दिया। उसने यह बात अपने मायके वालों को बताई तो करवा चौथ के दिन सभी उसके ससुराल गोंदर गए लेकिन वहां उसका पति नहीं मिला और फिर उसके बाद सपने में दिखी जगह पर महिला का पति मृत अवस्था में मिला था।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जब गांव की बड़ी महिलाओं ने करवा लेने से किया मना तो दिया श्राप
कहा जाता है कि महिला ने उस दिन करवा चौथ का व्रत रखा था, इसलिए उसने घर में अपने से बड़ी महिलाओं को अपना करवा देना चाहा तो उन्होंने अशुभ मानते हुए लेने से मना कर दिया। इससे व्यथित होकर वह महिला करवा समेत जमीन में समा गई और उसने श्राप दिया कि यदि भविष्य में इस गांव की किसी भी सुहागिन ने करवा चौथ का व्रत रखा तो उसका सुहाग उजड़ जाएगा। मान्यता है तब से ही इस गांव की सुहागिन स्त्रियों ने अनहोनी के डर से व्रत रखना छोड़ दिया। हालांकि कतलाहेड़ी और औंगद गांव कुछ सालों बाद गोंदर गांव से अलग हो गए। लेकिन उनके वंशज गोंदर के थे, इसलिए यहां भी उस परंपरा को माना जाता है।

- Advertisement -

इसीलिए मनाया जाता है करवा चौथ का त्योहार
करवा चौथ को लेकर अलग-अलग कथाएं प्रचलित हैं। लेकिन एक प्रचलित कथा अनुसार एक बार सत्यवान नाम का राजा था जिसकी पत्नी सावित्री थी। राजा ने युद्ध में सब कुछ खो दिया और अपने प्राण भी गंवा दिए थे। जब यमराज उसे लेने आया तो पत्नी ने यमराज से प्रार्थना की और संकल्प इतना शक्तिशाली था कि अपने पति को पुनर्जीवित करने के लिए यमराज को मजबूर कर दिया। जो आत्मा शरीर छोड़कर चली गयी थी, वह वापस शरीर में आ गयी। जिसके बाद से महिलाएं अपने पति के प्राणों की रक्षा व लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं।

- Advertisement -

 

TAGGED: 600 साल, करवा चौथ, गांवों में, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : किसान की आत्महत्या पर… कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान… भाजपा पर साधा निशाना
Next Article किसके सिर सजेगा IPL 2020 का ताज, मिल गई प्लेऑफ की चार टीमें
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : ड्यूटी के दौरान दूसरी जगह रायफल छोड़कर सोता रहा आरक्षक, लापरवाही पर एसपी ने लिया बड़ा एक्शन  
Grand News May 24, 2025
BREAKING NEWS : बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता मुकुल देव का 54 की उम्र में निधन
Grand News May 24, 2025
Suicide News : 'मां मैंने चिप्स नहीं चुराए... फटकार से आहत बच्चे ने की आत्महत्या
Suicide News : ‘मां मैंने चिप्स नहीं चुराए… फटकार से आहत बच्चे ने की आत्महत्या
Breaking News Grand News NATIONAL देश May 24, 2025
GRAND NEWS : सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता रामजी लाल अग्रवाल का निधन, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?