Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aaj Ka Rashifal : जानिए आज का अपना भाग्य, देखिये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Aaj Ka Rashifal : जानिए आज का अपना भाग्य, देखिये आज का राशिफल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2024/11/17 at 9:27 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
5 Min Read
Aaj Ka Rashifal : जानिए आज का अपना भाग्य, देखिये आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal : जानिए आज का अपना भाग्य, देखिये आज का राशिफल
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 17 November 2024 : आज का राशिफल 17 नवंबर दिन रविवार को चंद्रमा वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही आज शिव योग, द्विपुष्कर योग और रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से आज मेष राशि वालों को सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिल सकता है और तुला राशि वालों की सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

- Advertisement -

मेष राशि : आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे थे, उनकी इच्छाएं पूरी हो सकती है। आपको कामों को लेकर जिम्मेदारियां अधिक लेनी होंगी। आपके खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने पारिवारिक कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा करके रखे, तो बेहतर रहने वाला है। धार्मिक व आध्यात्मिक कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपके खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे।

- Advertisement -

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको यदि किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

- Advertisement -

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। व्यवसाय से जुड़े आपके काम सफल होंगे। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आप परेशान रहेंगे। आपको अपनी सहयोगियों की कोई बात बुरी लग सकती हैं।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए किसी बड़े इन्वेस्टमेंट को करने के लिए अच्छा रहेगा। आप किसी काम को लेकर लापरवाही ना दिखाएं। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह भी आपको प्राप्त हो सकती है। बिजनेस में आपकी योजना से अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की आपसे खूब पटेगी।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। कोई भूमि-प्रॉपर्टी से विवाद संबंधित लंबे समय से चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखना होगा। आप किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें और यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी आप पूरा करने के पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारी आने से आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी कार्यक्षमता बेहतर रहेगी। आपको अपने कामों को लेकर सूझबूझ दिखाकर चलने की आवश्यकता है। लेनदेन से संबंधित मामले आपके लिए बेहतर रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोई फैसला सोच-समझकर लेना होगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको ध्यान देना होगा। व्यवसाय में आपका कोई काम पूरा होने में आपको समस्या आएगी। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपसे कामों में यदि कोई गड़बड़ हो गई थी, तो वह भी दूर होगी, जो युवा रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आपको संतान की संगति पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपकी कोई समस्या यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाकर रखना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर टेंशन ना लें।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। आप प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। किसी काम को पूरा करने में यदि आपको समस्या आ रही थी, तो वह भी पूरा हो सकता है।

TAGGED: #gemini, aaj ka rashifal, Today's Horoscope, Yoga and Rohini Nakshatra
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : जमीन बंटवारे को लेकर प्राण घातक हमला, आरोपियों को किया गिरफ्तार CG NEWS : जमीन बंटवारे को लेकर प्राण घातक हमला, आरोपियों को किया गिरफ्तार
Next Article CG NEWS : केंद्रीय राज्य मंत्री ने केन्द्र एवं राज्य शासन की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की CG NEWS : केंद्रीय राज्य मंत्री ने केन्द्र एवं राज्य शासन की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की

Latest News

CG NEWS: देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG NEWS: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 17, 2025
trade war : बर्बाद होने की कगार पर बांग्लादेश! भारत से पंगा पड़ा भारी, भारत ने बांग्लादेश से कोलकाता और मुंबई बंदरगाहों तक परिधान आयात पर प्रतिबंध लगाया;
Grand News अंतराष्ट्रीय देश पश्चिम बंगाल May 17, 2025
CG NEWS: “गौरव गाथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग से नया रायपुर तक गूंजा भारत माता की जय”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?