Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : साइकिल चोरी के शक में कबाड़ वाले की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़पश्चिम बंगालबालोद

CG CRIME NEWS : साइकिल चोरी के शक में कबाड़ वाले की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार  

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/11/24 at 11:44 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
RAIPUR CRIME NEWS : कमल विहार में पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार 
RAIPUR CRIME NEWS : कमल विहार में पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार 
SHARE

 

- Advertisement -

बालोद। CG CRIME NEWS : जिले में पुलिस ने 5 घंटों के भीतर ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मामला में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि चोरी के आरोप से गुस्साए आरोपियों ने कबाड़ और प्लास्टिक फेरी का काम करने वाले एक शख्स की हत्या कर दी। यह पूरा मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र की है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ग्राम बोरगहन और परसवानी मार्ग के बीच एक अधेड़ की लाश मिली थी। घटनास्थल पर साइकिल गिरी हुई थी, जिसमें प्लास्टिक की खाली बोरी बंधी थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्ती की और बताया कि, मृतक दुखुराम मरकाम (50) ग्राम बासिन का रहने वाला था। वह कबाड़ और प्लास्टिक फेरी का काम करता था।

आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि, 22 नवंबर की रात अर्जुन्दा से कबाड़ बेचकर मृतक दुखुराम अपने गांव बासिन लौट रहा था। पुलिस ने उससे आखिरी बार मिलने वालों से पूछताछ की। शक के आधार पर राजाबाबू मरकाम (22) और रोहित मरकाम (21) को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि, मृतक दुखुराम ने कबाड़ बेचने के दौरान उनपर साइकिल चुराने का आरोप लगाया था। इस वजह से आरोपियों और मृतक के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपियों ने दुखुराम की हत्या करने की साजिश रची। उन्होंने दुखुराम का पीछा किया और बोरगहन-परसवानी मार्ग पर गला घोटकर हत्या कर दी। फिर मौके से फरार हो गए।
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : शराब दुकान में चाकूबाजी, युवक का हाथ बुरी तरह लहूलुहान CG NEWS : शराब दुकान में चाकूबाजी, युवक का हाथ बुरी तरह लहूलुहान
Next Article CG NEWS : मंत्री रामविचार नेताम से मिलने पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कहा - संकट की इस घड़ी में मैं और समस्त प्रदेशवासी उनके और उनके परिवार के साथ हैं CG NEWS : मंत्री रामविचार नेताम से मिलने पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कहा – संकट की इस घड़ी में मैं और समस्त प्रदेशवासी उनके और उनके परिवार के साथ हैं

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, सरकार से की राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG Road Accident: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?