Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chhattisgarh : पिता का साया हटने पर अभिभावक बना छत्तीसगढ़ शासन, आशा को बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए दी 20 लाख की आर्थिक सहायता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh : पिता का साया हटने पर अभिभावक बना छत्तीसगढ़ शासन, आशा को बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए दी 20 लाख की आर्थिक सहायता

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/11/26 at 8:30 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
Chhattisgarh : पिता का साया हटने पर अभिभावक बना छत्तीसगढ़ शासन, आशा को बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए दी 20 लाख की आर्थिक सहायता
Chhattisgarh : पिता का साया हटने पर अभिभावक बना छत्तीसगढ़ शासन, आशा को बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए दी 20 लाख की आर्थिक सहायता
SHARE
Highlights
  • बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए मिली 20 लाख की आर्थिक सहायता

जशपुरनगर। Chhattisgarh : लोगों के जीवन में जब कहीं राह नजर नहीं आती तब आशा की एक छोटी सी किरण भी पूरे जीवन को प्रकाशवान कर जाती है। ऐसी ही कहानी है कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत रेमते में रहने वाली 15 साल की आशा चक्रेश की। जहां सिकलसेल से पीड़ित आशा के जीवन में कई उतार चढ़ाव आये पर कहीं भी उम्मीद की किरण दिखाई नहीं दे रही थी। वहां मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना नई उम्मीद बन कर आई।

आशा को जन्म से ही सिकलीन होने की जानकारी जब मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले माता पिता की लिए यह बात किसी सदमे से कम नहीं थी। चिकित्सकों ने बताया था कि आशा को हुआ सिकलसेल, सिकलसेल का वह प्रकार है जो 10 लाख लोगों में एक व्यक्ति को होने वाली बीमारी है। इस संबंध में आशा की माता बिमला बाई चक्रेश ने बताया कि आशा के पिता स्व. मंगलराम चक्रेश उसके स्वास्थ्य और इलाज के लिए हमेशा चिंतित रहा करते थे। आशा के ईलाज के लिए दंपत्ति ने अपनी छोटी सी बचत और आयुष्मान भारत योजना की सहायता से कई अस्पतालों का चक्कर लगाया। रायपुर से लेकर इंदौर, मुंबई सभी जगह आशा की जांच कराने के बाद भी निराशा ही हांथ लगी थी। बचपन से हर महीने आशा को खून चढ़ाने अस्पताल का चक्कर लगाना ही पड़ता था। आशा के पिता ने आशा को लेकर 25 से 26 बार अस्पताल का चक्कर लगाया करते थे जिसका खर्च भी वहन करना पड़ता था।

- Advertisement -
Ad image

ऐसे में एक दिन एक दुखद दुर्घटना में पिता मंगलराम का भी निधन हो गया। ऐसे में चारों बच्चों की जिम्मेदारी अकेले मुझ पर आ गयी थी। इन हालात में हमें आशा का आगे का इलाज असंभव लगने लगा था। एक दिन जिला प्रशासन द्वारा मेडिकल कैम्प आयोजित किया गया था जहां जांच उपरांत चिकित्सकों ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी गयी। हमारे लिए इसका खर्च उठा पाना संभव नहीं था तब जिला प्रशासन से जांच हेतु 01 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई, जिससे रायपुर जाकर जांच संभव हो सका। परन्तु महंगे ईलाज की समस्या अभी भी बनी हुई थी।

- Advertisement -

जिस पर चिकित्सकों ने उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी दी। जहां से स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवेदन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कार्यालय भेजा गया। जहां से त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे स्वीकृति प्रदान करते हुए ईलाज के लिए 20 लाख रुपये प्रदान किया गया। जिसके बाद रायपुर के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए दाता की पहचान की गई। जिसमें दाता का सैम्पल मैच होने पर आशा का बोन मैरो ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद आशा को नया जीवन प्राप्त हुआ। इस नए जीवन के लिए आशा और उनकी माता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया और कहा कि यदि मुख्यमंत्री ना होते तो शायद आशा का जीवन बचा पाना उनके लिए संभव नहीं होता।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, Chhattisgarh, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : हाईकोर्ट ने पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती 2023-24 पर लगी रोक, सभी जिलों में अलग अलग पदों पर होनी थी भर्ती CG BREAKING : हाईकोर्ट ने पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती 2023-24 पर लगाई रोक, सभी जिलों में अलग अलग पदों पर होनी थी भर्ती
Next Article Jagdalpur News :भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर बस्तर जिला भाजपा कार्यालय में संविधान गोष्ठी का किया गया आयोजन

Latest News

CGBSE Result 2025 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया द्वितीय मुख्य परीक्षा का परिणाम, एक क्लिक में चेक करें रिजल्ट
Grand News June 27, 2025
CG NEWS: संजय मार्केट सब्जी मंडी में गंदगी का अंबार, डंपिंग यार्ड बना मुसीबत”
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 27, 2025
RAIPUR NEWS : महामाया इंस्ट्रूमेंट फैक्ट्री में वेल्डिंग के दौरान श्रमिक की दर्दनाक मौत, परिजनों में गहरा आक्रोश
छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
CG NEWS: भिलाई में अब अवैध होर्डिंग्स की खैर नहीं, इंदौर मॉडल से मिलेगी सख्ती!
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?