Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : एक क्लिक में मिलेगा चोरी हुए वाहन का डेटा, सीएम साय ने ‘सशक्त एप’ किया लॉन्च, IG दुर्ग रेंज के विशेष प्रयास से हुआ विकसित 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : एक क्लिक में मिलेगा चोरी हुए वाहन का डेटा, सीएम साय ने ‘सशक्त एप’ किया लॉन्च, IG दुर्ग रेंज के विशेष प्रयास से हुआ विकसित 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/12/04 at 6:29 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

दुर्ग। CG NEWS : पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर स्थित साइबर भवन के उद्घाटन समारोह में आज माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विष्णु देव साय ने ‘सशक्त एप’ का शुभारंभ किया। इस एप को आईजी दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के विशेष प्रयास से विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों को चोरी हुए वाहनों का डेटा एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है। अब छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक जिले में पुलिस जवान इस एप का उपयोग कर चोरी हुए वाहनों की जानकारी एक क्लिक पर प्राप्त कर सकेंगे।

- Advertisement -

- Advertisement -

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, विधायक आरंग गुरु सुखवंत साहेब, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगवा, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रदीप गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह एप पुलिस चेकिंग के दौरान चोरी हुए वाहनों की पहचान को सरल और तेज बनाएगा, जिससे बरामदगी की प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी। ‘सशक्त एप’ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से विकसित किया गया है और इसे प्ले स्टोर पर ‘सशक्त एप’ नाम से डाउनलोड किया जा सकता है।

इसके पूर्व, ‘त्रिनयन एप’ भी आईजी दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के विशेष प्रयास से विकसित किया गया था, जिसमें सीसीटीवी कैमरों का डेटा बेस उपलब्ध कराया गया था। अब ‘सशक्त एप’ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहन का इंजन नंबर, चेचिस नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर यह जांचने की सुविधा देगा कि वाहन चोरी का है या नहीं। एप में डेटा प्रविष्टि की जिम्मेदारी संबंधित जिले की डीसीआरबी शाखा द्वारा निभाई जाएगी, जिससे डेटा का नियमित अद्यतन सुनिश्चित होगा।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर रेप: युवक ने दोस्त की बहन से कई बार किया दुष्कर्म, गिरफ्तार CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर रेप: युवक ने दोस्त की बहन से कई बार किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Next Article Lifestyle News : बिना ब्रेड के बनाइए लाजवाब सैंडविच, जानिए आसान तरकीब! बिना ब्रेड के बनाए सैंडविच Lifestyle News : बिना ब्रेड के बनाइए लाजवाब सैंडविच, जानिए आसान तरकीब!

Latest News

Toll Tax News : नेशनल हाईवे पर सफर हुआ सस्ता! अब लगेगा आधा टोल टैक्स, सरकार ने 50% टोल कटौती का किया ऐलान 
देश July 5, 2025
CG BREAKING : शराब के नशे में छात्राओं के साथ डांस करने वाला प्रधान पाठक निलंबित
CG BREAKING : शराब के नशे में छात्राओं के साथ डांस करने वाला प्रधान पाठक निलंबित
छत्तीसगढ़ July 5, 2025
Nehal Modi arrested : नेहाल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार, PNB बैंक में 13 हजार करोड़ की धोखाधड़ी का मामला 
Nehal Modi arrested : नेहाल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार, PNB बैंक में 13 हजार करोड़ की धोखाधड़ी का मामला 
NATIONAL अंतराष्ट्रीय July 5, 2025
CG NEWS : मछली पकड़ने गए 7 युवक नदी में बहे 
CG NEWS : मछली पकड़ने गए 7 युवक अरपा नदी में बहे 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?