Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Maharashtra Cabinet : CM देवेंद्र फडनवीस कैबिनेट का विस्तार, इन 39 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsNATIONAL

Maharashtra Cabinet : CM देवेंद्र फडनवीस कैबिनेट का विस्तार, इन 39 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/12/15 at 5:54 PM
Jagesh Sahu
Share
6 Min Read
Maharashtra Cabinet : CM देवेंद्र फडनवीस कैबिनेट का शपथ ग्रहण, BJP, NCP और शिवसेना के ये 39 विधायक बने मंत्री
Maharashtra Cabinet : CM देवेंद्र फडनवीस कैबिनेट का विस्तार, इन 39 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
SHARE

Maharashtra Cabinet : महाराष्ट्र देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट का विस्तार हो गया है. नए मंत्रियों ने नागपुर में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ ली. बता दें मुंबई में पांच दिसंबर को भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद जबकि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

दत्तात्रेय भरणे और अदिति सुनील तटकरे ने ली शपथ
पुणे की इंदापुर सीट से विधायक दत्तात्रेय भरणे ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह उद्धव सरकार में मंत्री रह चुके हैं। अदिति सुनील तटकरे ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। वह श्रीवर्धन सीट से एनसीपी (अजित पवार) की विधायक हैं।

- Advertisement -
Ad image

शंभूराज देसाई और आशीष शेलार ने ली मंत्री पद की शपथ
शंभूराज देसाई ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह मराठा समुदाय से आते हैं। शिंदे ने उन्हें एक्साइज मिनिस्टर बनाया था। इसके अलावा आशीष शेलार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। वह फडणवीस की पिछली सरकार में मंत्री थे। मुंबई की बांद्रा पश्चिम से बीजेपी विधायक हैं।

- Advertisement -

अतुल सावे और अशोक उईके ने ली मंत्री पद की शपथ
अतुल सावे ने मंत्री पद की शपथ ली है। 2019 में फडणवीस ने भी मंत्री बनाया था। AIMIM के इम्तियाज को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं। इसके अलावा अशोक उईके ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। वह रालेगांव से विधायक हैं और आदिवासी समाज से ताल्लुक रखते हैं। वह 2014 से लगातार विधायक हैं।

- Advertisement -

पंकजा मुंडे ने ली शपथ
पंकजा मुंडे ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय संभाल चुकी हैं। वह महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्य हैं।

जयकुमार रावल ने ली मंत्री पद की शपथ
जयकुमार रावल बीजेपी विधायक हैं। वह 2016 में पहली बार मंत्री बने थे। पर्यटन मंत्रालय भी संभाल चुके हैं। राजपरिवार से संबंध रखते हैं।

मंगल प्रभात लोढ़ा और उदय सामंत ने ली शपथ
मंगल प्रभात लोढ़ा ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह पिछली सरकार में पर्यटन कौशल विकास मंत्री थे। वह बीजेपी के बड़े मारवाड़ी नेताओं में एक हैं और मूल रूप से जोधपुर के रहने वाले हैं। इसके साथ ही उदय सामंत ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। वह 2019 में उद्धव सरकार में मंत्री रहे हैं।

धनंजय मुंडे ने ली शपथ, अजित पवार के हैं बेहद करीबी
धनंजय मुंडे ने मंत्री पद की शपथ ली है। शिंदे कैबिनेट में वह कृषि मंत्री थे। वह ओबीसी (बंजारा) समुदाय से आते हैं।

दादा भुसे और संजय राठौड़ ने ली मंत्री पद की शपथ
दादा भुसे और संजय राठौड़ ने मंत्री पद की शपथ ली है। दादा भुसे को महाराष्ट्र का बड़ा नेता माना जाता है। संजय ओबीसी समुदाय के बड़े नेता हैं। शिंदे सरकार में वन विभाग के कैबिनेट मंत्री थे।

गणेश नाईक ने ली मंत्री पद की शपथ
बीजेपी नेता गणेश नाईक ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह ठाणे के ऐरोली से विधायक बने हैं। ठाणे जिले में आगरी समाज के अनुभवी OBC नेता हैं। शिवसेना से NCP, फिर बीजेपी में आए। 2004-19 के बीच बेलापुर के विधायक रहे। कांग्रेस-NCP सरकार में एक्ससाइज मंत्री थे। श्रम मंत्रालय भी संभाल चुके हैं। ठाणे, नवी मुंबई के पिछड़े वोट पर पकड़ है।

गुलाबराव पाटिल ने ली मंत्री पद की शपथ
शिवसेना-शिंदे नेता गुलाबराव पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह जलगांव ग्रामीण सीट से विधायक हैं। उत्तर महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे) का बड़ा चेहरा हैं। वह मराठा समुदाय से आते हैं। पहले पान का ठेला चलाते थे लेकिन शिंदे सरकार में जल आपूर्ति मंत्री थे। उद्धव ठाकरे सरकार में भी मंत्री थे। फडणवीस की पहली सरकार में सहकारिता राज्यमंत्री थे।

गिरीश महाजन ने ली मंत्री पद की शपथ
गिरीश महाजन ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह खानदेश रीज़न के बड़े OBC नेता हैं। वह जामनेर से जीतकर आए हैं। 1995 से लगातार विधायक हैं और फडणवीस और शिंदे सरकार में मंत्री रहे हैं।

राधाकृष्ण विखे पाटिल ने ली मंत्री पद की शपथ
राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली है। पश्चिम महाराष्ट्र में मराठा समाज के नेता हैं। शरद पवार परिवार के धुर विरोधी नेता माने जाते हैं। शिरडी सीट से 1995 से लगातार जीत रहे हैं। 2019 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए। 6 मुख्यमंत्रियों की कैबिनेट में मंत्री रहे।

चंद्रकात पाटिल ने ली शपथ
चंद्रकात पाटिल ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। एकनाथ शिंदे की सरकार में भी वह मंत्री रहे हैं। फडणवीस की पहली कैबिनेट में राजस्व मंत्री भी रहे हैं।

हसन मुश्रीफ ने ली मंत्री पद की शपथ
हसन मुश्रीफ ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। वह लगातार छठी बार विधायक बने हैं।

सिर्फ ढाई साल के लिए ही मंत्री बनेंगे विधायक
विधायकों को सिर्फ ढाई साल के लिए ही मंत्री बनाया जाएगा। ये महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का नया फॉर्मूला है।

TAGGED: BIG NEWS, Breaking News, CM देवेंद्र फडनवीस, CM देवेंद्र फडनवीस कैबिनेट, Maharashtra Cabinet, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Sambhal Hanuman Mandir: मुस्लिम बहुल इलाके में बंद मिला 46 साल पुराना मंदिर, हिंदुओं में खुशी की लहर Sambhal Hanuman Mandir: मुस्लिम बहुल इलाके में बंद मिला 46 साल पुराना मंदिर, हिंदुओं में खुशी की लहर
Next Article Chhattisgarh : गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ पुलिस को प्रदान किया 'प्रेसिडेंट कलर', बोले- 31 मार्च 2026 से पहले करेंगे नक्सलवाद का खात्मा Chhattisgarh : गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ पुलिस को प्रदान किया ‘प्रेसिडेंट कलर’, बोले- 31 मार्च 2026 से पहले करेंगे नक्सलवाद का खात्मा

Latest News

CG POLICE TRANSFER : SP ने 6 थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों का किया तबादला
CG POLICE TRANSFER : SP ने 6 थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों का किया तबादला
Breaking News छत्तीसगढ़ बालोद June 21, 2025
CG NEWS : मानव-हाथी द्वंद रोकने की अनूठी पहल; सीएम विष्णु देव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ का किया शुभारंभ
CG NEWS : मानव-हाथी द्वंद रोकने की अनूठी पहल; सीएम विष्णु देव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ June 21, 2025
International Yoga Day : गरियाबंद पुलिस ने उत्साहपूर्वक मनाया योग दिवस, अपनाई “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम
International Yoga Day : गरियाबंद पुलिस ने उत्साहपूर्वक मनाया योग दिवस, अपनाई “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम
गरियाबंद June 21, 2025
CG Rahveer Scheme : ‘एक्सीडेंट में जान बचाओ और ₹25,000 का इनाम पाओ’, छत्तीसगढ़ के इन 24 अस्पतालों में राहवीर योजना लागू
CG Rahveer Scheme : ‘एक्सीडेंट में जान बचाओ और ₹25,000 का इनाम पाओ’, छत्तीसगढ़ के इन 24 अस्पतालों में राहवीर योजना लागू
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?