Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG ACCIDENT NEWS : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी ठोकर, एक की मौके पर मौत, समय पर एंबुलेंस के नहीं पहुंचने से तड़पते रहे घायल 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
MusicVideoछत्तीसगढ़दुर्घटना

CG ACCIDENT NEWS : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी ठोकर, एक की मौके पर मौत, समय पर एंबुलेंस के नहीं पहुंचने से तड़पते रहे घायल 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/12/28 at 4:12 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG ACCIDENT NEWS : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी ठोकर, एक की मौके पर मौत, समय पर एंबुलेंस के नहीं पहुंचने से तड़पते रहे घायल 
CG ACCIDENT NEWS : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी ठोकर, एक की मौके पर मौत, समय पर एंबुलेंस के नहीं पहुंचने से तड़पते रहे घायल 
SHARE

 

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग 43 की सड़क मौत की बन चुकी है। यहां पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। शुक्रवार रात 9 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 43 सेदम मुख्य मार्ग में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को ठोकर मार दी। टक्कर इतना भयानक था कि, एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण घायल करीब एक घंटे तक तड़पते रहे और सड़क पर जाम लगा रहा। पुलिस और एंबुलेंस पहुंचने के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और मार्ग बहाल किया गया।

- Advertisement -
Ad image

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक सूरज मझवार (25), पिता सोहन मझवार उदयपुर मानपुर का रहने वाला था। वह अपने साथियों गोविंदपुर निवासी तुलेश्वर मझवार (22), पिता स्वर्गीय कुंवरसाय और देवलाल (23)  पिता जालिम मझवार के साथ अपने ससुराल जा रहा था। इस दौरान सेदम मुख्य मार्ग में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सूरज मझवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, तुलेश्वर और देवलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। तकरीबन एक घंटे वे सड़क पर पड़े रहे और रास्ता भी जाम हो गया। एक घंटे बाद पुलिस और एबुलेंस के पहुंचने पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

- Advertisement -

समय पर नहीं मिलती 108 एंबुलेंस सेवा 

- Advertisement -

108 एंबुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें 112 या प्राइवेट वाहन से अस्पताल लेकर जाना पड़ता है। समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण दुर्घटना में घायल लोग अपनी जान गंवा देते हैं। बतौली क्षेत्र के लिए 108 एंबुलेंस सेवा वरदान नहीं अभिशाप साबित हो रहा है। इसके अलावा बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना, नशे में गाड़ी चलाना और यातायात नियमों का पालन न करना दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है।

TAGGED: # latest news, CG ACCIDENT NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news in hindi, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Watch Video: जामनेर के पास पलटा दूध का टैंकर, 5000 लीटर दूध लूट ले गए ग्रामीण Watch Video: जामनेर के पास पलटा दूध का टैंकर, 5000 लीटर दूध लूट ले गए ग्रामीण
Next Article CG NEWS : भारी तादात में पैंगोलिन के छिलटे की तस्करी कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार CG NEWS : भारी तादात में पैंगोलिन के छिलटे की तस्करी कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?