Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Politics : अब प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं, राजधानी सहित छत्तीसगढ़ में हत्या, लूट, बलात्कार के कारण डर का माहौल : दीपक बैज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राजनीति

CG Politics : अब प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं, राजधानी सहित छत्तीसगढ़ में हत्या, लूट, बलात्कार के कारण डर का माहौल : दीपक बैज

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/01/04 at 4:14 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CG Politics : अब प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं, राजधानी सहित छत्तीसगढ़ में हत्या, लूट, बलात्कार के कारण डर का माहौल : दीपक बैज
CG Politics : अब प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं, राजधानी सहित छत्तीसगढ़ में हत्या, लूट, बलात्कार के कारण डर का माहौल : दीपक बैज
SHARE
Highlights
  • प्रदेश की कानून व्यवस्था अब असहनीय हो चुकी है : बैज 

CG Politics : बस्तर के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ी निंदा करते हुये कहा कि प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था अब असहनीय हो चुकी है। राजधानी से शुरू हुआ हत्याओं का खौफनाक मंजर अब बस्तर तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री की बस्तर में मौजूदगी के दौरान ही जगदलपुर में एक चिकित्सक की पत्नी की हत्या हो गयी। प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था का शिकार अब लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी हो रहा है। पत्रकार को अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता की कीमत जान देकर चुकानी पड़ रही है। पत्रकार का शव साय राज में सेप्टिक टैंक में मिल रहा है।

ये भी पढ़ें : Mukesh Chandrakar Murder Case : जर्नलिस्ट मुकेश चंद्राकर हत्या मामले में 3 गिरफ्तार, जल्द होगा मर्डर मिस्ट्री का खुलासा

- Advertisement -
Ad image

48 घंटे में राजधानी में पांच हत्या

- Advertisement -

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 48 घंटे में राजधानी में पांच हत्या की घटना हुई है, रोज हो रही हत्याओं से पूरे प्रदेश में भय का माहौल है। प्रदेश में हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई हुई है। जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, प्रदेश के सभी जिलों में रोज हत्या हो रही है। राजधानी रायपुर में औसतन रोज तीन हत्या हो रही है। हर शहर में ऐसा कोई दिन नहीं होता, जब भयावह हत्या की एक-दो घटनाएं न होती हो, अपराधी इतने बेखौफ हो गये है कि सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मार रहे, पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।

- Advertisement -

रोज हो रहे सामूहिक दुष्कर्म

रोज हो रहे सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मसार। पूरे प्रदेश में नागरिकों को भय के माहौल में जीवन जीना पड़ रहा है। साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है। मासूम बच्चियों के साथ घृणित दुराचार की घटनाएं बढ़ गयी। रोज समाचारों में प्रदेश भर में तीन से चार मासूब अबोध बच्चियों के साथ तथा सामूहिक दुराचार की घटनाओं की खबरें सामने आ रही।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था है ही नही। इसलिए अपराधिक घटनाये बढ़ रही है। सरकार अपराधियों पर लगाम कसने के बजाये उनकी संरक्षक बन गयी है। प्रदेश की कानून व्यवस्था दिनोंदिन और बिगड़ते जा रही है और सरकार मूकबधिर बनकर बैठी हुई है अब तो हत्या, अपराध की घटनाये बर्दाशत के बाहर हो गयी है। सरकार निकम्मी और लाचार बन गयी है मुख्यमंत्री से सरकार नही संभल रहा, गृहमंत्री से गृह विभाग नही संभल रहा है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, #प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, CG Politics, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Jammu Kashmir Breaking : 2 जवान शहीद: जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरा सेना का ट्रक, 2 जवानों की मौत, कई घायल Jammu Kashmir Breaking : 2 जवान शहीद: जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरा सेना का ट्रक, 2 जवानों की मौत, कई घायल
Next Article RAIPUR CRIME : अंबेडकर अस्पताल से बच्चा चोरी करने वाली दो महिला आरोपी गिरफ्तार  RAIPUR CRIME : अंबेडकर अस्पताल से बच्चा चोरी करने वाली दो महिला आरोपी गिरफ्तार 

Latest News

CG News : निरीक्षण करने गए डिप्टी रेंजर समेत चार वनकर्मी को ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीटा, सभी घायल 
CG News : निरीक्षण करने गए डिप्टी रेंजर समेत चार वनकर्मियों को ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीटा, सभी घायल 
छत्तीसगढ़ बालोद June 22, 2025
Amit Shah’s visit to CG : नवा रायपुर में बनेगा एनएफएसयू और एनएफएसएल भवन, अमित शाह ने किया भूमिपूजन 
Amit Shah’s visit to CG : नवा रायपुर में बनेगा एनएफएसयू और एनएफएसएल भवन, अमित शाह ने किया भूमिपूजन 
छत्तीसगढ़ June 22, 2025
CG BREAKING : दो अलग-अलग कुओं से मिली महिला और बच्चे की लाश, हत्या कर फेंकने की आशंका 
Breaking News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 22, 2025
RAIPUR NEWS : दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 
छत्तीसगढ़ रायपुर June 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?