Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: DURG NEWS : दुर्ग IG राम गोपाल गर्ग ने रेंज स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन, 250 से अधिक थानों के आरक्षक-अधिकारी हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़दुर्ग

DURG NEWS : दुर्ग IG राम गोपाल गर्ग ने रेंज स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन, 250 से अधिक थानों के आरक्षक-अधिकारी हुए शामिल

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/01/05 at 7:41 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
DURG NEWS : दुर्ग IG राम गोपाल गर्ग ने रेंज स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन, 250 से अधिक थानों के कोर्ट आरक्षक-अधिकारी हुए शामिल
DURG NEWS : दुर्ग IG राम गोपाल गर्ग ने रेंज स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन, 250 से अधिक थानों के कोर्ट आरक्षक-अधिकारी हुए शामिल
SHARE
Highlights
  • रेंज के 250 से अधिक थानों के कोर्ट आरक्षक, मददगार, मुंशी के साथ-साथ कोर्ट मोहरीर, विवेचक, थाना प्रभारी, राजपत्रित अधिकारी हुए शामिल

दुर्ग। DURG NEWS : पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में आज महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर सभागार में रेंज स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में रेंज के 250 से अधिक थानों के कोर्ट आरक्षक, मददगार, मुंशी, कोर्ट मोहरीर, विवेचक, थाना प्रभारी और राजपत्रित अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस और न्यायालयीन प्रक्रियाओं को मजबूत बनाते हुए न्यायिक मामलों की गुणवत्ता में सुधार करना और अपराधियों को सजा दिलाने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना था। इस दौरान अपराध नियंत्रण के लिए नवीन रणनीतियों और प्रभावी कानून व्यवस्था स्थापित करने के तरीकों पर चर्चा की गई।

- Advertisement -
Ad image

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने कहा कि पुलिस की विवेचना प्रणाली का सशक्त होना अपराध नियंत्रण और न्याय प्रक्रिया की सफलता की कुंजी है। उन्होंने जमानत आवेदन पर विरोध के महत्व को रेखांकित करते हुए इस प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि विवेचना के दौरान पुलिस की तत्परता और सटीकता अपराधियों को सजा दिलाने में निर्णायक साबित होती है।

- Advertisement -

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि पुलिस की सफल विवेचना न केवल अपराधियों को सजा दिलाती है, बल्कि इससे समाज में कानून व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक जोशी ने ट्रायल मॉनिटरिंग जरायम प्रोफार्मा के महत्व पर प्रकाश डाला। उप संचालक बालोद प्रेमेंद्र बैसवाड़े ने कहा कि विवेचना अधिकारी विवेचना से जुड़े दस्तावेज़ों और साक्ष्यों की प्रासंगिकता पर चर्चा की। उनके सत्र में कर्मचारियों ने अपनी शंकाओं को दूर किया । कार्यशाला में विशेष रूप से अपराध रोकथाम और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए ठोस विवेचना और समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम का संचालन पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर ने किया। कार्यशाला में उप संचालक दुर्ग अनुरेखा सिंह, उप संचालक बालोद प्रेमेंद्र बैसवाड़े, एडीपीओ बेमेतरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, सुखनंदन राठौर, वेदव्रत सिरमौर, कमल नारायण शर्मा, मोनिका ठाकुर, राजेश झा, डॉ. चित्रा वर्मा, शिल्पा साहू, बेनिफास एक्का, राजेश बागड़े, मनोज तिर्की, सत्य प्रकाश तिवारी, संजय पुंढीर सहित रेंज के अन्य राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, विवेचक, मुंशी, मददगार, कोर्ट आरक्षक और कोर्ट मोहरीर उपस्थित रहे।

TAGGED: Durg News, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME : क्लीनिक में युवती से बलात्कार, आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी, गिरफ्तार  CG CRIME : क्लीनिक में युवती से बलात्कार, आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी, गिरफ्तार 
Next Article Gariaband News : 50 को अनुकंपा नियुक्ति और 206 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिकाओं की हुई भर्ती, सभी ने कहा थैंक्यू सीएम सर... Gariaband News : 50 को अनुकंपा नियुक्ति और 206 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिकाओं की हुई भर्ती, सभी ने कहा थैंक्यू सीएम सर…

Latest News

CG NEWS: अवैध रेत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही 30 ट्रैक्टर जप्त
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 21, 2025
bollywod News: बिग बजट फिल्मों की क्वीन बनीं दीपिका पादुकोण, जानिए कौन-कौन सी फिल्मों में आएंगी नजर
bollywood Grand News मनोरंजन June 21, 2025
CG NEWS: सर्व आदिवासी समाज जिला कांकेर ने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया
Grand News कांकेर छत्तीसगढ़ June 21, 2025
CG NEWS: प्रयास विद्यालय प्रवेश काउंसलिंग के लिए जिला अस्पताल में 100 बच्चों की मेडिकल जांच
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?