Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिहार चुनाव : बिहार चुनावों में ऐश्‍वर्या राय के पिता हारे, लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप जीते, महागठबंधन 112 सीटों पर आगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़

बिहार चुनाव : बिहार चुनावों में ऐश्‍वर्या राय के पिता हारे, लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप जीते, महागठबंधन 112 सीटों पर आगे

GrandNews
Last updated: 2020/11/10 at 6:17 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

पटना। गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। बिहार चुनाव में एनडीए के अच्‍छे प्रदर्शन पर दोनों नेताओं ने मंगलवार को बातचीत की। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी चुनाव जीत गए हैं। उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदय नारायण चौधरी को हराया। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी किए जा रहे हैं। अबतक घोषित सीटों में से एनडीए को 73, महागठबंधन को 60 और बसपा व दूसरे दलों को 4 सीटें मिली है। इस तरह एनडीए ने कुल 127 सीटों पर बढ़त हासिल है। जबकि महागठबंधन प्रत्‍याशी 106 सीटों पर अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं। अन्‍य के खाते में 8 सीटें जाती हुई दिख रही हैं। इस बीच कई दिग्‍गज चुनाव हार गए हैं। लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय परसा से चुनाव हार गए हैं। वे जदयू के टिकट पर चुनाव मैदान में किस्‍मत आजमा रहे हैं। इधर नीतीश सरकार के मंत्री सुरेश शर्मा मुजफ्फरपुर से चुनाव हार गए हैं।

लालू के समधी और तेज प्रताप यादव की पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय के पिता चंद्रिका राय परसा से चुनाव हार गए हैं। वे जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इधर समस्‍तीपुर के हसनपुर सीट से तेज प्रताप यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 8600 वोटों से आगे चल रहे हैं। लालू के छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव राघोपुर सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। अबतक घोषित की गई 68 सीटों में 40 एनडीए, 27 महागठबंधन और एक सीट बसपा के खाते में गई है। भाजपा-जदयू गठबंधन अभी 103 सीटों पर आगे चल रहा है। जबकि राजद-कांग्रेस-वाममोर्चा का महागठबंधन 97 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दैनिक जागरण संवाददाता के अनुसार 100 से अधिक सीटों पर मतगणना की प्रक्रिया आखिरी चरण में है। यहां थोड़ी देर बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

- Advertisement -
Ad image

सीतामढ़ी में भाजपा की बल्ले-बल्ले। उसने चारों सीटों पर जीत दर्ज कराई है। सबसे पहली जीत उसको सीतामढ़ी में मिली। उसके बाद बथनाहा, परिहार व रीगा भी जीत गई। जबकि, जदयू को अभी एक सीट पर जीत मिली है। तीन पर फैसला आना शेष है। परिहार से भाजपा की गायत्री देवी लगातार दूसरी बार विजयी हुई हैं। उन्होंने अपने निकटतम राजद प्रयाशी रितू कुमार को शिकस्त दी है। वहीं रीगा में भाजपा के मोती लाल प्रसाद ने सीटिंग विधायक अमित कुमार को पराजित कर दिया है। बथनाहा में भाजपा के अनिल कुमार पहली बार में ही विधायक बन गए हैं। एनडीए के लिए यह बड़ी जीत है। जदयू ने रुन्नीसैदपुर में जीत दर्ज कराई है। बाजपट्टी, सुरसंड व बेलसंड में अभी रस्साकश्काी चल रही है।

- Advertisement -
TAGGED: GRAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : हरियाणा की बरोदा सीट से बीजेपी प्रत्याशी योगेश्वर दत्त हारे
Next Article विवाहिता ने किया आत्महत्या का प्रयास, इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगया आरोप
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?