Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: मुख्यमंत्री साय ने शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों से भेंट कर हुए भावुक, कही यह बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
MusicVideoछत्तीसगढ़

CG NEWS: मुख्यमंत्री साय ने शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों से भेंट कर हुए भावुक, कही यह बात

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/01/07 at 3:19 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दंतेवाड़ा के कारली पुलिस लाइन में सोमवार को बीजापुर जिले के कुटरू-बेदरे मार्ग पर ग्राम अंबेली में आईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों एवं वाहन चालक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढाढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर कदम पर राज्य सरकार उनके साथ है।

- Advertisement -
Ad image

उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, विधायक बीजापुर विक्रम मण्डावी, पूर्व सांसद दीपक बैज, पूर्व विधायक देवती कर्मा सहित डीजीपी अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, एडीजीपी विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी., डीआईजी द्वय कमलोचन कश्यप एवं अमित काम्बले, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक गौरव राय सहित पुलिस एवं सीआरपीएफ के अधिकारी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा शहीद जवानों एवं वाहन चालक के पार्थिव शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मुख्यमंत्री साय सहित उपमुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने शहीद जवान बामन सोढ़ी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया। साथ ही अन्य शहीद जवानों एवं वाहन चालक के पार्थिव शव को उनके गृह ग्राम रवाना किया गया।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बीजापुर के कुटरू क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किया गया कायराना हमला न केवल हमारे जवानों पर, बल्कि लोकतंत्र और शांति के मूल्यों पर प्रहार है। जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलियों के खात्मे के लिए अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी भी हाल में हिंसा और आतंक को सहन नहीं किया जाएगा। हमारी सरकार बस्तर संभाग में शांति स्थापित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और मार्च 2026 तक प्रदेश में नक्सलवाद समाप्त होकर ही रहेगा।

 

उल्लेखनीय है कि बीजापुर जिले के कुटरू क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से डीआरजी के 8 जवान सहित एक वाहन चालक शहीद हो गए।

TAGGED: cg news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को होगी वोटिंग, इसदिन आएंगे नतीजे Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को होगी वोटिंग, इसदिन आएंगे नतीजे
Next Article CG MURDER NEWS : पायल खरीदने की जिद कर रही थी पत्नी, पति ने उतारा मौत के घाट  CG MURDER NEWS : पायल खरीदने की जिद कर रही थी पत्नी, पति ने उतारा मौत के घाट 

Latest News

CG NEWS: डभरा शिविर मे नही बन सका दिव्यांगता प्रमाण पत्र, दिव्यांग बहने बिना प्रमाण पत्र के खाली हाथ लौटे घर !
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 20, 2025
Raipur News: छत्तीसगढ़ की पहली मैकेनाइज्ड कार पार्किंग पंडरी कपड़ा मार्केट में शुरू
Exclusive Grand News Technology छत्तीसगढ़ रायपुर June 20, 2025
CG NEWS: प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंची शिकायत, अब यशपाल सिंह की नियुक्ति पर केंद्रीय मंत्रालय सख्त, क्या नियमों को दरकिनार कर दी गई पोस्टिंग? यशपाल सिंह पर उठे सवाल
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 20, 2025
CG NEWS: धरसींवा में पुलिस मितान सम्मेलन: सीएसपी लांबा और एसपी लखन पटले की उपस्थिति में हुआ आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?