Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी खबर : जवानों को मिली बड़ी कामयाबी… 16 लाख के दो इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर….
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsकोंडागांवछत्तीसगढ़सामाजिक

बड़ी खबर : जवानों को मिली बड़ी कामयाबी… 16 लाख के दो इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर….

Poonam Shukla
Last updated: 2020/11/10 at 7:45 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

कोंडागांव । बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले में मंगलवार को दो 8-8 लाख रुपये के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया। दोनवों ने पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. और उप पुलिस महानिरीक्षक उत्तर बस्तर रेंज कांकेर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक कोंडागांव सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे आत्मसमर्पण की नीति से प्रभावित होकर सरेंडर किया है।

नक्सलियों के पूर्वी बस्तर डिवीजन की मिलिट्री कंपनी नं.-6 के प्लाटून डिप्टी कमांडर एवं सेक्शन कमांडर नागेश उर्फ तंज बुधरू बैंजाम (35) एवं सेक्शन सदस्य उर्मिला उर्फ सुकमति उसेंडी (21) ने 10 नवंबर को पुलिस अधीक्षक कोंडागांव सिद्धार्थ तिवारी के समक्ष उपस्थित होकर आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर की।

- Advertisement -
Ad image

उनके साहसिक कदम पर छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसर्पण नीति के तहत प्रोत्साहन राशि स्वरूप दोनों को नगद 10-10 हजार रुपये की राशि प्रदाय की गई एवं योजना के तहत अन्य लाभ प्रदाय करने के लिए प्रस्ताव भेजे गए।

- Advertisement -

नक्सली नागेश वर्ष 2005 में किस्टाराम एरिया में बाल संगठन में भर्ती होकर सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागाव क्षेत्र के विभिन्न् दलम में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में कंपनी नं. 6 के प्लाटून डिप्टी कंमाडर के रूप में कार्यरत था।

- Advertisement -

वहीं महिला नक्सली उर्मिला उर्फ सुकमति उसेंडी 2014 भटबेड़ा की जनमिलिशिया में शामिल होकर वर्तमान में नक्सली मिलिट्री कंपनी नं. 6 में सेक्शन सदस्य के रूप में कार्यरत थीं।

दोनों नक्सली जिला नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, कांकेर सरहदी क्षेत्रों में विगत कई वर्षों में घटित नक्सल घटनाओं में सक्रिय रहे। महिला एवं पुरुष नक्सली दोनों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

TAGGED: GRAND NEWS, छत्तीसगढ़, नक्सलियों, सरेंडर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article महिला विरूद्ध अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने वाले विवेचकों को डीजीपी ने किया पुरस्कृत
Next Article ब्रेकिंग : मेकाहारा से कोरोना पॉजिटिव कैदी हुआ फरार… हत्या के आरोप में काट रहा था सजा… फैली सनसनी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष में इतिहास रचते शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से की सीधी बातचीत
Grand News देश June 28, 2025
New Delhi: देश को मिला नया जासूसी चीफ, पराग जैन बने R&AW प्रमुख
Grand News दिल्ली देश June 28, 2025
CG NEWS: ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ ने पॉलीथिन मुक्त शीतला बाजार के लिए जन जागरूकता रैली निकाली।
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG NEWS: शिक्षा ही समाज और व्यक्ति के विकास की असली ताक़त : लालिमा ठाकुर मालगांव स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ पारंपरिक स्वागत
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?