Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिग ब्रेकिंग: आईपीएल 2020 मुम्बई इंडियन के नाम : मुंबई 5वीं बार चैम्पियन… पहली बार फाइनल में टारगेट चेज किया… दिल्ली को 5 विकेट से शिकस्त दी… 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsदेश

बिग ब्रेकिंग: आईपीएल 2020 मुम्बई इंडियन के नाम : मुंबई 5वीं बार चैम्पियन… पहली बार फाइनल में टारगेट चेज किया… दिल्ली को 5 विकेट से शिकस्त दी… 

Poonam Shukla
Last updated: 2020/11/10 at 11:09 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

नई दिल्ली। IPL के 13वें सीजन के फाइनल में डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 5 विकेट से हरा दिया। टीम ने IPL में अपना लगातार दूसरा और ओवरऑल 5वां खिताब जीता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुंबई ने छठवीं बार फाइनल खेला है। इसमें 2 में से पहली बार टारगेट चेज किया। इससे पहले 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टारगेट चेज नहीं कर पाई थी।

- Advertisement -

दुबई के मैदान पर दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 157 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में मुंबई ने 18.4 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 157 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। टीम के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 51 बॉल में 68 और ईशान किशन ने 19 बॉल में 33 रन बनाए।

- Advertisement -

मुंबई इंडियंस को कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने 45 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। यहां डिकॉक 20 रन बनाकर स्टोइनिस की बॉल पर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट हो गए। इसके बाद 90 रन टीम ने दूसरा विकेट गंवाया। सूर्यकुमार (19) रनआउट हो गए। इसके बाद रोहित ने ईशान के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 रन की पार्टनरशिप की।

यह दूसरी बार है जब फाइनल में दोनों टीमों के कप्तानों ने फिफ्टी लगाई। इससे पहले 2016 के फाइनल में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने 69 रन और बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने 54 रन बनाए थे।

दिल्ली ने 7 विकेट पर 156 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा नाबाद 65 और ऋषभ पंत ने 56 रन की पारी खेली। IPL में यह अय्यर की 16वीं और पंत की 12वीं फिफ्टी रही। सीजन में अय्यर का तीसरी और पंत का पहला अर्धशतक रहा। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 69 बॉल पर 96 रन की पार्टनरशिप की। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

दिल्ली के कप्तान अय्यर फाइनल में 65 रन बनाकर नाबाद रहे। IPL फाइनल में किसी कप्तान द्वारा बनाया गया यह दूसरा बेस्ट स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर के नाम था। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 2016 के फाइनल में 69 रन बनाए थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ब्रेकिंग न्यूज़ : 15 वर्षीय अपहृत लड़के को पुलिस ने ढूंढ निकाला , पैसों के लिए मामा बना कंस
Next Article CORONA BREAKING : प्रदेश में आज मिले 1679 नए संक्रमित… 1817 हुए स्वस्थ… 18 लोगो की मौत… इन जिलों में हुआ कोरोना ब्लास्ट 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार : मुख्यमंत्री साय
Grand News May 22, 2025
CG NEWS: छोटी-छोटी खुशियों से बड़ा बदलाव ला रहा है सुशासन तिहार, लोगों के सपने हो रहे हैं साकार ,सुशासन तिहार से खुल रहे समृद्धि के द्वार-अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
CG NEWS: मानसिक रूप से कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार – दो नाबालिग शामिल
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
CG NEWS: शिक्षक बनने की तमन्ना पाले हजारों युवाओं ने दी प्री बीएड, डीएलएड की परीक्षा 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?