Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं हितग्राही हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं हितग्राही हुए शामिल

Vijay Sinha
Last updated: 2025/01/20 at 3:39 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद 20 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर न्यू सर्किट हाउस आडिटोरियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों से किए गए वायदे के अनुरूप प्रधानमंत्री श्री मोदी की एक और गारंटी पूरी हो गई है। हमारे छत्तीसगढ़ में बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर करती है लेकिन ऐसे लोग भी हैं जिनके पास कृषि भूमि भी नहीं है और वे कृषि मजदूरी कर जीविकोपार्जन करते हैं। उन्हें ध्यान में रखते हुए हमने भूमिहीन कृषि मजदूर भाई-बहनों से भी एक वादा किया था। हमने कहा था कि उन्हें 10 हजार रुपये सालाना आर्थिक सहायता देंगे। आज हमने इस वादे को पूरा किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कुल 5 लाख 62 हजार 112 हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिलने जा रहा है। इस योजना के तहत पाँच सौ 62 करोड़ 11 लाख 20 हजार रुपये हम भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना को शुरू करने के पीछे हमारा उद्देश्य भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के शुद्ध आय में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक रूप से संबल प्रदान करना है। इस योजना में भूमिहीन कृषि मजदूरों के साथ वनोपज संग्राहक भूमिहीन परिवार, चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी आदि पौनी-पसारी व्यवस्था से संबद्ध भूमिहीन परिवार भी शामिल हैं। इनके अलावा अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासियों के देवस्थल में पूजा करने वाले पुजारी, बैगा, गुनिया, माँझी परिवारों को भी शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने भूमिहीन मजदूर हितग्राहियों को 10 हजार रुपए की राशि का चेक वितरित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम के माध्यम से प्रदेश के भूमिहीन मजदूर परिवारों के आर्थिक समृद्धि का जो संकल्प हमने लिया था, वह आज साकार हो रहा है। श्री साय ने कहा कि यह योजना न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी, बल्कि उनके बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य को भी सुरक्षित बनाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश का हर गरीब और भूमिहीन परिवार खुशहाल हो। यह योजना उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनेगी।
इस तारतम्य में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल , नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ घासीदास मरकाम, अपर कलेक्टर अरविन्द पाण्डेय, जनपद अध्यक्ष गरियाबंद श्रीमती लालिमा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष देवभोग श्रीमती नेहा सिंघल, जनपद उपाध्यक्ष गरियाबंद प्रवीण यादव, मनीष ध्रुव, वरिष्ठ नागरिक अनिल चन्द्राकर, सुमित पारख, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी-कर्मचारी और जिले के हितग्राहीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : देवपुरी प्रीमियर लीग में देवपुरी ड्रैगंस ने द टाइगर किंग को 3 विकेट से हराया, विधायक साहू ने की आयोजन की सराहना  
Next Article Kolkata RG Kar rape murder case : कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस : कोर्ट ने दोषी संजय रॉय को सुनाई उम्रकैद की सजा Kolkata RG Kar rape murder case : कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस : कोर्ट ने दोषी संजय रॉय को सुनाई उम्रकैद की सजा

Latest News

CG NEWS : टंहाकापार गांव में घुसा तेंदुआ, ग्रामीण पर किया हमला
CG NEWS : टंहाकापार गांव में घुसा तेंदुआ, ग्रामीण पर किया हमला
Grand News May 14, 2025
AC Electricity Bill Reducing Tips: गर्मी में एसी चलाते वक्त करें ये काम, बिजली बिल में होगी हजारों की बचत
AC Electricity Bill Reducing Tips: गर्मी में एसी चलाते वक्त करें ये काम, बिजली बिल में होगी हजारों की बचत
Technology May 14, 2025
Gariaband : निजी विद्यालयों के लिए कड़े नियम: जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
Gariaband : निजी विद्यालयों के लिए कड़े नियम: जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Two friends got married : लव जिहाद से त्रस्त दो सहेलियों ने शिव मंदिर में रचाई शादी, पुरुषों से खोया भरोसा
Two friends got married : लव जिहाद से त्रस्त दो सहेलियों ने शिव मंदिर में रचाई शादी, पुरुषों से खोया भरोसा
NATIONAL May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?