Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: विधायक रोहित साहू ने एसपी निखिल राखेचा को दी बधाई, जवानों की बहादुरी को किया सलाम, बोले:नक्सलियों के खिलाफ ऐतिहासिक सफलता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

विधायक रोहित साहू ने एसपी निखिल राखेचा को दी बधाई, जवानों की बहादुरी को किया सलाम, बोले:नक्सलियों के खिलाफ ऐतिहासिक सफलता

Vijay Sinha
Last updated: 2025/01/21 at 4:11 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता को लेकर विधायक रोहित साहू ने पुलिस प्रशासन को बधाई दी है। सोमवार को विधायक साहू ने दूरभाष के माध्यम से एसपी निखिल राखेचा को नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में मिली शानदार कामयाबी पर बधाई दी।

विधायक साहू ने कहा, “यह मुठभेड़ नक्सलवाद के खिलाफ एक ऐतिहासिक सफलता है। इस ऑपरेशन में 14 नक्सलियों को ढेर किया गया है, जिनमें से एक 1 करोड़ के इनामी सीसी मेंबर नक्सली भी मारा गया है। यह घटना नक्सल ऑपरेशन के इतिहास में पहली बार घटी है, जो सुरक्षा बलों के समर्पण और रणनीतिक सफलता का प्रतीक है।”

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने आगे कहा, “यह सफलता हमारे सुरक्षाबलों की बहादुरी, संकल्प और मेहनत का परिणाम है। जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा लिया और हमें इस पर गर्व है। इस ऑपरेशन ने नक्सलियों के खिलाफ हमारी लड़ाई को और मजबूत किया है और यह दिखाता है कि हम पूरी तरह से नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

- Advertisement -

विधायक रोहित साहू ने जवानों के साहस को सलाम करते हुए कहा कि यह कदम राज्य और देश की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता है। डबल इंजन सरकार नक्सलवाद के खिलाफ लगातार प्रभावी कदम उठा रही है, और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त होगा।

- Advertisement -

इस ऑपरेशन को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान और आभार की भावना जताई जा रही है, और इसने नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ की लगातार बढ़ती सफलता को रेखांकित किया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chhattisgarh : नाबालिग से गैंगरेप के बाद पिता समेत तीन लोगों की हत्या, कोर्ट ने पांच आरोपियों को दी फांसी की सजा Chhattisgarh : नाबालिग से गैंगरेप के बाद पिता समेत तीन लोगों की हत्या, कोर्ट ने पांच आरोपियों को दी फांसी की सजा
Next Article CG NEWS : निकाय चुनावों के लिए भाजपा की घोषणा पत्र समिति बनी, अमर अग्रवाल संयोजक और सुनील सोनी सह संयोजक बनाए गए

Latest News

CG : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रूप से भण्डारित 300 ट्रिप रेत जप्त
CG : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रूप से भण्डारित 300 ट्रिप रेत जप्त
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 30, 2025
CG NEWS : सड़क की बदहाली से ग्रामीणों में आक्रोश, नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 30, 2025
ARANG : CG बोर्ड दसवीं के रिवेल्युएशन में फरफौद की हुमांशी साहू ने टॉप-10 में बनाई जगह, जनपद प्रीतम साहू ने दी बधाई, बोले- हमारे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण
ARANG : CG बोर्ड दसवीं के रिवेल्युएशन में फरफौद की हुमांशी साहू ने टॉप-10 में बनाई जगह, जनपद प्रीतम साहू ने दी बधाई, बोले- हमारे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण
रायपुर June 30, 2025
CG NEWS : गूगल से मिला हेल्पलाइन नंबर बना मुसीबत, अधिवक्ता से ऑनलाइन ठगी कर उड़ा लिए 94 हजार 
Grand News June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?