Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : गणतंत्र दिवस पर एनएसयूआई निकालेगी 76 फीट लंबा तिरंगा पैदल यात्रा, सैकड़ों लोग शामिल होकर बढ़ाएंगे तिरंगा का मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : गणतंत्र दिवस पर एनएसयूआई निकालेगी 76 फीट लंबा तिरंगा पैदल यात्रा, सैकड़ों लोग शामिल होकर बढ़ाएंगे तिरंगा का मान

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/01/23 at 8:52 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

भिलाई। CG NEWS : छिहत्तरवे गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को प्रात: साढे 10 बजे एनएसयूआई द्वारा 76 फीट लंबा तिरंगा के साथ तिरंगा पैदल यात्रा का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आकाश कन्नौजिया ने एक पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने आगे बताया कि इस तिरंगा यात्रा के आयोजनकर्ता एनएसयूआई के साथ ही कांग्रेस के दुर्ग लोकसभा प्रभारी सौरभ मिश्रा है। इस दौरान सौरभ मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि पिछले साल भिलाई नगर के युवा एवं हरदिल अजीज विधायक देवेन्द्र यादव द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई थी इससे प्रेरणा लेकर हम लोग ये तिरंगा की पैदल यात्रा निकाल रहे है। कन्नौजिया ने आगे बताया कि इस यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल सहित एनएसयूआई के सदस्यों के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होकर तिरंगा का मान बढायेंगे।

- Advertisement -
Ad image

तिरंगा की पैदल यात्रा प्रात: साढे 10 बजे ग्लोब चौक से पुष्प वर्षा और देश भक्ति गानों के साथ निकाली जायेगी जो शहीद पार्क सेक्टर 5 में जाकर खत्म होगी। इस बार देश 76 वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है, इस लिए हम लोग इस बार 76 फीट लंबा तिरंगा बनाया जा रहा है जिसको पकड़कर पैदल यात्रा निकाली जायेगी। हर साल यह तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी और हर वर्ष उसकी लंबाई एक-एक फीट बढती जायेगी। तिरंगा यात्रा पहुंचने के पूर्व छात्रों द्वारा शहीद पार्क में उत्साह पूर्वक रंगोली बनाया जायेगा जो बेहद ही आकर्षण का केन्द्र होगा। पत्रवार्ता में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आकाश कन्नौजिया, लोकसभा प्रभारी सौरभ मिश्रा, फराज अहमद, निखिल चौबे, सुरेन्द्र बाघमारे, करण वैष्णव, आकाश कुर्रे, दीपक पॉल, आकाश दाहत सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई के पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
TAGGED: cg news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ को मिले 6000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट से एफडीआई के खुले रास्ते Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ को मिले 6000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट से एफडीआई के खुले रास्ते
Next Article CG BREAKING : निकाय चुनाव से पहले जनता कांग्रेस को तगड़ा झटका, जिला अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, BSP में हुए शामिल   CG BREAKING : निकाय चुनाव से पहले जनता कांग्रेस को तगड़ा झटका, जिला अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, BSP में हुए शामिल  

Latest News

CG VIDEO : लगातार 24 घंटे तक काम करवाए जाने से थक हार कर लौट रहे थे मजदूर, ठेकेदार के गुर्गों ने जमकर पीटा, देखें वायरल वीडियो 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 30, 2025
SPORTS NEWS : पिकलबॉल लीग चैंपियनशिप 2025 का शानदार समापन, VVA Champs बनी विजेता टीम
छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
CG NEWS : कथावाचकों के साथ अभद्र व्यवहार, यादव समाज ने की कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़ राजनादगांव June 30, 2025
Gariaband : संघर्ष, सेवा और सम्मान की कहानी: सहायक उपनिरीक्षक हयात हुए सेवानिवृत्त, गरियाबंद पुलिस ने दी भावभीनी विदाई
Gariaband : संघर्ष, सेवा और सम्मान की कहानी: सहायक उपनिरीक्षक हयात हुए सेवानिवृत्त, गरियाबंद पुलिस ने दी भावभीनी विदाई
छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?