Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Election 2025 : जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र.15 से दुर्गा परसराम साहू लड़ेंगे चुनाव, साहू समाज का मिल रहा समर्थन 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
रायपुर

CG Election 2025 : जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र.15 से दुर्गा परसराम साहू लड़ेंगे चुनाव, साहू समाज का मिल रहा समर्थन 

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/01/25 at 5:03 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
CG Election 2025 : जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र.15 से दुर्गा परसराम साहू लड़ेंगे चुनाव, साहू समाज का मिल रहा समर्थन 
CG Election 2025 : जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र.15 से दुर्गा परसराम साहू लड़ेंगे चुनाव, साहू समाज का मिल रहा समर्थन 
SHARE

आरंग। CG Election 2025 : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है, वहीं तारीख आने के बाद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में आरंग विकासखंड के ग्राम कुरूद (कुटेला) सरल, सहज और युवाओं में सबसे लोकप्रिय सरपंच दुर्गा परसराम साहू इस बार जिला पंचायत सदस्य के रूप में क्षेत्र क्रमांक 15 से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं,  वहीं समोदा परिक्षेत्र में साहू समाज की बाहुल्यता होने के भी उनको फायदा मिलेगा।

- Advertisement -

आपकों बता दें कि, दुर्गा परस साहू पिछले दो पंचवर्षीय यानि कि 10 सालों से रिकॉर्डतोड़ मतों से निर्वाचित होकर ग्राम पंचायत कुरूद में सरपंच के रूप में लगातार गांव के चहुमुखी विकास के लिए काम किए हैं, साथ ही वह दो बार ग्राम सभा के अध्यक्ष भी रहे हैं। वहीं अब गांव से उठकर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देना चाह रही हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

साहू समाज का बड़ा चेहरा
गौरतलब हो कि दुर्गा साहू के पति डॉ. परसराम साहू पेशे से जनरल प्रैक्टिशनर है, वह ग्रामीणों का ईलाज करते-करते लोगों के दिलों में भी जगह बना लिए हैं, क्योंकि सरल सहज, व्यवहार कुशल होने के कारण ग्रामीणों से सीधा जुड़ा रहता है और उनके दुःख सुख में हमेशा खड़े रहते हैं, डॉ. परस के इसी सेवा भावना के कारण वह आज युवाओं  में काफी लोकप्रिय है, यही कारण है कि समोदा महानदी परिक्षेत्र के साहू समाज के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभाने का मौका मिला, जिससे गांव-गांव पहुंच कर सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और समाज को आगे बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास करते नजर आए। अब वही साहू समाज जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुनाव लड़ने के लिए समर्थन दे रहे हैं, इससे स्पष्ट है कि अन्य समाज के साथ-साथ पूरा साहू समाज दुर्गा पारस साहू को क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिनिधित्व करने के लिए उन्हें मैदान पर उतार रहे हैं, और उन्हें भारी जनसमर्थन भी मिल रहा है। वहीं समोदा परिक्षेत्र में साहू समाज की बाहुल्यता होने के भी उनको फायदा मिलेगा।

- Advertisement -

दुर्गा परस ने बहाई विकास की गंगा
अपने सरपंच कार्यकाल के दौरान दुर्गा परस साहू ने कुरूद का चहुमुखी विकास किया है। उन्होंने हॉस्पिटल बिल्डिंग, स्कूल भवन जीर्णोद्धार, हर तालाबों में गहरीकरण कर बोर की सुविधाएं, वहीं गांव के हर चौक में सभी समाजों के लिए सामुदायिक भवन और सांस्कृतिक भवन का निर्माण, रंगमंच, शेड निर्माण, शिव मंदिर, महामाया, शीतला, मंदिर का निर्माण करवाया। इसके अलावा गांव में नदी के पास 62 एकड़ में वृक्षारोपण भी कराया गया है।

- Advertisement -

समोदा में सामूहिक कन्या विवाह होगा आयोजन
उन्होंने बताया कि साहू समाज के समोदा महानदी परिक्षेत्र में सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन भी कराया जाएगा, जिसमें 10 जोड़ें शादी के बंधन में बंधेंगे, उन्होंने बताया कि, दूल्हा दुल्हन को घरेलू जीवन उपयोगी वस्तुएं भी दिए जाएंगे।


TAGGED: CG Election 2025, जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र.15, दुर्गा परसराम साहू, समोदा महानदी परिक्षेत्र
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Republic Day 2025 : राज्यपाल डेका पुलिस ग्रांउड में करेंगे ध्वजारोहण  Republic Day 2025 : राज्यपाल डेका पुलिस ग्रांउड में करेंगे ध्वजारोहण 
Next Article RAIPUR CRIME : नशीली हीरोइन बेचते एक महिला और युवक गिरफ्तार  RAIPUR CRIME : नशीली हीरोइन बेचते एक महिला और युवक गिरफ्तार 

Latest News

BIG NEWS : बिग ब्रेकिंग जम्मू कश्मीर के एयरपोर्ट पर पाकिस्तान का हमला,जम्मू से लेकर राजस्थान बॉर्डर तक तमाम जिलों पर ब्लैकआउट किया गया
Grand News अंतराष्ट्रीय आतंकवाद May 8, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ के सभी पंचायतों में एक साल के भीतर मिलेगी बैंकिंग सुविधा : मुख्यमंत्री साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 8, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के सभी पंचायतों में एक साल के भीतर मिलेगी बैंकिंग सुविधा : मुख्यमंत्री साय
Grand News May 8, 2025
BIG NEWS : अमेरिका ने जारी किया अपने नागरिकों के लिए अलर्ट, ‘या तो वापस आ जाएं, या सुरक्षित स्थान पर छिप जाएं’
Grand News May 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?