Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : कांग्रेस चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, चुनाव प्रचार को मिली गति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : कांग्रेस चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, चुनाव प्रचार को मिली गति

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/02/02 at 3:24 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : कांग्रेस चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, चुनाव प्रचार को मिली गति
CG NEWS : कांग्रेस चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, चुनाव प्रचार को मिली गति
SHARE

गंडई। CG NEWS : नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनज़र गंडई नगर में कांग्रेस ने अपने चुनावी कार्यालय का शुभारंभ कर दिया है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जमींदार लाल टारकेश्वर शाह खुसरो ने शनिवार शाम 6 बजे कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि चुनावी माहौल अब पूरी तरह गरमा चुका है।

जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं से प्रचार को मजबूती

- Advertisement -
Ad image

रविवार सुबह 9 बजे से जमींदार लाल टारकेश्वर शाह खुसरो ने वार्ड क्रमांक 1 बेहराभांटा से जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं की शुरुआत की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने मतदाताओं से मुलाकात की और कांग्रेस के समर्थन में वोट डालने की अपील की। उनका जनसंपर्क अभियान वार्ड नंबर 5 तक चला, जहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

विकास कार्यों को गिनाया, कांग्रेस को बताया जनता की पार्टी

सभा में उन्होंने कहा कि गंडई नगर में अब तक जो भी विकास कार्य हुए हैं, वे कांग्रेस सरकार की देन हैं। उन्होंने गंडई कृषि उपज मंडी, शासकीय कॉलेज, गंडई का शासकीय अस्पताल और गंडई को पूर्ण तहसील का दर्जा दिलाने जैसी उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार आने पर नगर का और भी तेजी से विकास होगा।

भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

इस चुनावी कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जमींदार लाल टारकेश्वर शाह खुसरो के साथ नगर के सभी पार्षद प्रत्याशी भी मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की भारी भीड़ ने पूरे आयोजन को जोश और उत्साह से भर दिया। गौरतलब है कि 11 फरवरी को मतदान और 15 फरवरी को मतगणना होनी है, ऐसे में सभी दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस के इस आयोजन से स्पष्ट हो गया कि पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है।

TAGGED: cg news, गंडई, गंडई नगर में कांग्रेस, नगरीय निकाय चुनाव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन, कार्यकर्ताओं में जोश और एकता का दिया संदेश CG NEWS : भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन, कार्यकर्ताओं में जोश और एकता का दिया संदेश
Next Article CG NEWS : श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन CG NEWS : श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन

Latest News

CG Cabinet Breaking : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, मानसून सत्र समेत कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर 
CG Cabinet Breaking : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, मानसून सत्र समेत कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर 
Breaking News छत्तीसगढ़ July 11, 2025
Chhattisgarh : मां बम्लेश्वरी पहाड़ी से गिरा चट्टान, सीढ़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त
Chhattisgarh : मां बम्लेश्वरी पहाड़ी से गिरा चट्टान, सीढ़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव July 11, 2025
CG TRANSFER BREAKING : 10 तहसीलों के 121 पटवारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट 
CG TRANSFER BREAKING : 10 तहसीलों के 121 पटवारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट 
Breaking News छत्तीसगढ़ बस्तर July 11, 2025
BREAKING : 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज़ पर बवाल, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
BREAKING : ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज़ पर बवाल, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
NATIONAL दिल्ली देश July 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?