Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: IMPORTANT NEWS- है पटाखों के शौकीन तो पढ़ें कोर्ट की गाइडलाइन, नहीं तो थाने में कट सकती है रात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

IMPORTANT NEWS- है पटाखों के शौकीन तो पढ़ें कोर्ट की गाइडलाइन, नहीं तो थाने में कट सकती है रात

Vijay Sinha
Last updated: 2020/11/13 at 5:36 PM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
SHARE

दीवाली आ गई है। इस दौरान एक चीज जो सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहती है वो है पटाखे। क्योंकि जहां एक वर्ग बिना पटाखों की दीवाली अधूरी मानता है। वहीं दूसरा वर्ग पटाखों को सेहत और पर्यावरण के लिए नुकसान बताता है।लेकिन एनजीटी ने हर बार दीवाली से पहले पटाखों को लेकर गाइडलाइन तय करने का काम किया है।जिससे पर्यावरण की हवा में ताजगी बनी रहे। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने एयर पॉल्यूशन बढ़ता देख दिल्ली-एनसीआर में 9 से 30 नवंबर तक पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी है।

- Advertisement -

हवा का पता कैसे लगाया जाता है?

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

न सिर्फ दिल्ली, बल्कि देश के जिन-जिन राज्यों में एयर क्वालिटी खराब है, वहां भी पटाखे नहीं बेचे जाएंगे। हवा कितनी खराब या अच्छी है, इसे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) से मापा जाता है। AQI जब 0 से 50 के बीच होता है, तो उसे ‘अच्छा’ माना जाता है। जब 51 से 100 के बीच होता है, तो ‘संतोषजनक’, जब 101 से 200 के बीच होता है, तो ‘मॉडरेट’, 201 से 300 के बीच होता है, तो ‘खराब’ और 301 से 400 के बीच होता है तो ‘बहुत खराब’ माना जाता है। जबकि, 401 से 500 के बीच होने पर ‘गंभीर’ माना जाता है। एक अनुमान के मुताबिक, दिल्ली में हर रोज 1400 गाड़ियां बिकती हैं। इन गाड़ियों से धुआं निकलता है, जो हवा खराब करता है। इसके अलावा इस मौसम में ही पंजाब और हरियाणा के किसान पराली जलाते हैं। पिछले साल पराली जलाने का जमकर विरोध हुआ था। ये सब हवा खराब करने का कारण बनते हैं।

- Advertisement -

पिछली दीवाली में कितना था AQI लेवल ?

- Advertisement -

केंद्र सरकार की एजेंसी सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड भी मानता है कि पटाखों से 15 ऐसे तत्व निकलते हैं, जो इंसान के लिए खतरनाक और जहरीले होते हैं। पिछले साल दिवाली पर AQI लेवल 368 रिकॉर्ड किया गया था, जो 2018 के मुकाबले काफी बेहतर था। 2018 की दीवाली पर AQI 642 पर पहुंच गया था। 2017 में ये 367 और 2016 में 425 पर था।

जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन ?

2018 में सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों को लेकर गाइडलाइन जारी की थी। कोर्ट ने पटाखों पर बैन तो नहीं लगाया था, लेकिन कहा था कि सिर्फ ईको-फ्रेंडली पटाखे ही जलाए जा सकते हैं।

अगर कोई ईको-फ्रेंडली पटाखों के अलावा कोई दूसरे पटाखे जलाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

तेज आवाज वाले पटाखों की बिक्री नहीं होगी। केवल ग्रीन और सेफ पटाखे ही बेचे जाएंगे। पटाखे भी सिर्फ लाइसेंसधारी दुकानदार ही बेच सकते हैं।

अगर किसी इलाके में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का उल्लंघन होता है, तो इसका जिम्मेदार उस इलाके के थाना इंचार्ज को माना जाएगा।

दीवाली के दिन रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे जला सकते हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर के दिन रात 11.55 से 12.30 तक ही पटाखे जलाने की छूट है।

TAGGED: #हम_तो_पटाखे_फोड़ेंगे, cg, INDIA, PATAKHA, supreme court
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article इस दीपावली पर विवेकानंद संस्था ने बच्चों के साथ मनाई खुशियाँ… बांटे मास्क, सेनिटाइजर और फुलझड़ियाँ
Next Article POLITICS : क्या बिहार में NDA से इस बार नया होगा CM पद का उम्मीद्वार, नीतीश की खामोशी के क्या है मायने ?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG : फेसबुक पर नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला कुंदन कुमार गिरफ्तार...
CG : फेसबुक पर नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला कुंदन कुमार गिरफ्तार…
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 19, 2025
CG : संदिग्ध परिस्थिति में मिली युवक की लाश, सिर व गले पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका
CG : संदिग्ध परिस्थिति में मिली युवक की लाश, सिर व गले पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 19, 2025
CG NEWS: रंग संस्कार महोत्सव’ के समापन समारोह में हिंदी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता मनोज जोशी के साथ शामिल हुए छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपरस्टार अनुज शर्मा
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 19, 2025
CG NEWS: गैस टैंकर से गैस चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ महासमुंद May 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?