रायपुर/गरियाबंद: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए अपने समर्थित प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वारा घोषित इस सूची में जिला पंचायत के 11 निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
घोषित प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है:
1. क्षेत्र क्र. 1 – श्रीमती होमा देवी सांग
2. क्षेत्र क्र. 2 – श्रीमती मालती साहू
3. क्षेत्र क्र. 3 – श्री प्रकाश साहू
4. क्षेत्र क्र. 4 – श्री पुनारद ठाकुर
5. क्षेत्र क्र. 5 – श्रीमती रजनी चौरे
6. क्षेत्र क्र. 6 – श्रीमती सुरेखा नागेश
7. क्षेत्र क्र. 7 – श्री संजय नेताम
8. क्षेत्र क्र. 8 – श्रीमती सरस्वती नेताम
9. क्षेत्र क्र. 9 – श्री उमेश डोंगरे
10. क्षेत्र क्र. 10 – श्रीमती छाया देवी नेताम
11. क्षेत्र क्र. 11 – श्री राजकुमार प्रधान
कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुनावी तैयारियों को और तेज कर दिया है। इस सूची में अनुभवी और नए चेहरों का संतुलन देखने को मिला है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रत्याशी स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ रखते हैं और जनता के बीच उनकी अच्छी साख है।
चुनावी रणनीति तेज
सूची जारी होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखा जा रहा है,
अब देखना होगा कि जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस की यह रणनीति कितनी प्रभावी साबित होती है और जनता किन प्रत्याशियों को अपना समर्थन देती है।