Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : श्रीकोट आश्रम में गुरुमाता पूर्णिमा जी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : श्रीकोट आश्रम में गुरुमाता पूर्णिमा जी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय 

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/02/03 at 9:05 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CG NEWS : श्रीकोट आश्रम में गुरुमाता पूर्णिमा जी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय 
CG NEWS : श्रीकोट आश्रम में गुरुमाता पूर्णिमा जी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय 
SHARE
Highlights
  • गहिरा गुरु महाराज के उपदेशों से आदिवासी समाज को मिला सत्य सनातन धर्म का बोध - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। CG NEWS : यह हम सभी के लिए अत्यधिक गौरव का विषय है कि हम इस पवित्र स्थल पर एकत्रित होकर परम पूज्य संत गहिरा गुरु जी और माता पूर्णिमा जी के योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि माता पूर्णिमा जी का जीवन पूरी तरह से त्याग, तपस्या और समाज सेवा की अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत करता है। उनका विग्रह समाज के कल्याण के प्रति उनके अडिग समर्पण का प्रतीक है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज श्रीकोट आश्रम बलरामपुर में परम पूज्य संत गहिरा गुरु  की धर्मपत्नी  पूर्णिमा जी के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के विशेष अवसर पर यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संत गहिरा गुरु जी ने गृहस्थ जीवन में रहते हुए भी समाज की सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने दीन-हीन और असहायों की सेवा को अपना परम धर्म माना और सत्य, शांति, दया और क्षमा के सिद्धांतों को धर्म के अमूल्य स्तंभ के रूप में स्थापित किया। मुख्यमंत्री साय ने  संत गहिरा गुरु जी द्वारा आदिवासी समुदायों के उत्थान में दिए गए अतुलनीय योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को इस पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी और उन्हें आह्वान किया कि वे माता पूर्णिमा जी और संत गहिरा गुरु जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारते हुए समाज को एक नई दिशा देने हेतु मनोयोग से जुट जाएं।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यहां आने पर मुझे माता के विग्रह के दर्शन सौभाग्य मिला, उनका सजीव और मनोरम विग्रह देखकर ऐसा लगा मानो किस क्षण वह बोल उठे। श्री साय ने गहिरा गुरु जी का स्मरण करते हुए कहा कि गहिरा गुरु जी आदिवासी समाज के बड़े संत हुए, जिनके उपदेशों और कथनों के जरिए पूरे समाज ने सत्य सनातन धर्म का महत्त्व जाना। उन्होंने कहा कि विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास से पिछड़े हुए आदिवासी समुदाय के जीवन में गहिरा गुरु महाराज के उपदेशों से आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक सुधार आया।

साय ने कहा कि मेरा सौभाग्य रहा कि गहिरा गुरु समाज का आशीर्वाद मुझे मिलता रहा। रायगढ़ के सांसद रहते गहिरा गुरु महाराज के जन्म ग्राम को गोद लेकर उसका विकास करने का सौभाग्य मिला। आज उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज आगे बढ़ रहा है। जगह-जगह संस्कृत महाविद्यालय खुल रहे हैं और आदिवासी समाज लगातार आगे बढ़ रहा है। समारोह में  बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, cg news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : नवा रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालकों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई, 21 वाहन चालकों के लाइसेंस होंगे निलंबित 
Next Article Beauty Tips : स्किन केयर के लिए बेस्ट है गुलाब जल, जानिए चेहरे पर गुलाब जल लगाने के 10 चौंकाने वाले फायदे Beauty Tips : स्किन केयर के लिए बेस्ट है गुलाब जल, जानिए चेहरे पर लगाने के 10 चौंकाने वाले फायदे

Latest News

CG Breaking : गिरफ्तारी के बाद ED ने चैतन्य बघेल को कोर्ट में किया पेश, रिमांड में लेने की तैयारी
CG Breaking : गिरफ्तारी के बाद ED ने चैतन्य बघेल को कोर्ट में किया पेश, रिमांड में लेने की तैयारी
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर July 18, 2025
CG : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1619 नग अवैध गैस सिलेंडर जब्त
CG : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1619 नग अवैध गैस सिलेंडर किया जब्त
छत्तीसगढ़ July 18, 2025
Chhattisgarh : बाढ़ के बीच जान जोखिम में डाल स्कूल जानें को मजबूर है बच्चे
Chhattisgarh : बाढ़ के बीच जान जोखिम में डाल नदी पार कर स्कूल जानें को मजबूर है बच्चे, देखिए Video
कोरबा छत्तीसगढ़ July 18, 2025
परीक्षा से पहले सख्ती: आधी बांह, चप्पल और दो घंटे पहले हाजिरी अनिवार्य,व्यापम परीक्षा के नए नियम जारी, 27 जुलाई को 5748 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Grand News July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?