Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : यातायात पुलिस की तत्परता ने बचाई दो लोगों की जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : यातायात पुलिस की तत्परता ने बचाई दो लोगों की जान

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/02/04 at 11:11 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS : यातायात पुलिस की तत्परता ने बचाई दो लोगों की जान
CG NEWS : यातायात पुलिस की तत्परता ने बचाई दो लोगों की जान
SHARE

जगदलपुर। CG NEWS : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में नेशनल हाईवे NH-30 के आमागुड़ा चौक पर बीते शनिवार 1 फरवरी की देर शाम एक बड़ा हादसा होने से पहले ही टल गया। बस्तर ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने अपनी सजगता और तत्परता से दो लोगों की जान बचाकर एक बड़ा हादसा रोक लिया।

बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस जगदलपुर द्वारा ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थानों पर सड़क सुरक्षा के तहत सुधारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को NH-30 के आमागुड़ा चौक पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष जैन अपनी टीम के साथ कॉन्वेक्स मिरर लगाने हेतु स्थान चिन्हांकित कर रहे थे। इसी दौरान करीब 7:10 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग NH-30 के आमागुड़ा चौक पर ट्रैफिक सिग्नल ग्रीन होने पर रायपुर मार्ग से आ रहे थे। इसी समय एक ट्रक जयपुर रोड NMDC चौक की ओर जाने के लिए आगे बढ़ रहा था।

- Advertisement -
Ad image

जैसे ही मोटरसाइकिल सवार ने लालबाग जगदलपुर की ओर मुड़ने की कोशिश की, उसी दौरान ट्रक भी चल पड़ा। मोटरसाइकिल का मिरर ट्रक से टकरा गया, जिससे पीछे बैठी महिला नीचे गिर गई और सीधे ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। मौके पर खड़े यातायात पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत ट्रक चालक को जोर से आवाज देकर सतर्क किया और ट्रक की बॉडी पर जोर-जोर से थपथपाकर ट्रक को रुकवाया। साथ ही, महिला को तुरंत सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

- Advertisement -

ट्रक चालक ने जैसे ही यातायात पुलिस की आवाज सुनी, उसने तुरंत ट्रक रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रैफिक पुलिस के जवानों की सजगता और तत्परता ने दो लोगों की जान बचा ली। यदि पुलिस के जवान समय पर रिएक्ट नहीं करते, तो यह एक गंभीर दुर्घटना में बदल सकता था। यह पूरा घटनाक्रम NH-30 आमागुड़ा चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया।

- Advertisement -

बस्तर यातायात पुलिस के इस सराहनीय कार्य की सभी ने प्रशंसा की है। आम जनता भी पुलिस जवानों की तत्परता और मानवता के इस कार्य की सराहना कर रही है।

 

TAGGED: cg news, जगदलपुर, बस्तर पुलिस अधीक्षक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : शासकीय प्राथमिक शाला में छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से मनाया बसंत पंचमी CG NEWS : शासकीय प्राथमिक शाला में छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से मनाया बसंत पंचमी
Next Article Cg Election 2025 : एक ही मशीन से होगा अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदान Cg Election 2025 : एक ही मशीन से होगा अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदान

Latest News

CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम.डी. दीवान निलंबित
CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम डी दीवान निलंबित
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 6, 2025
Indian Railways : अब नहीं चलेगी चालाकी! आधार वेरिफिकेशन के बिना नहीं बुक होगा तत्काल टिकट, रेलवे ने कसे शिकंजा
Grand News NATIONAL देश June 6, 2025
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?