Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : बागी निर्दलीयों ने उड़ा दी राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों की नींद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़महासमुंद

CG NEWS : बागी निर्दलीयों ने उड़ा दी राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों की नींद

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/02/04 at 1:31 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

महासमुंद। CG NEWS : महासमुंद नगर पालिका परिषद का चुनाव पूरे अपने सबाब पर है। सभी अपने अपने जीत के दावे कर रहे हैं। लेकिन सभी प्रत्याशियों के भाग्य फैसला महासमुंद की जनता 11 तारीख को बटन दबा कर कर देगी और 15 फरवरी को साफ तो जाएगा कि किसके सिर होगा ताज और किसे मिलेगा पांच साल के लिए बनवास।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

हम आपको बता दें कि महासमुंद नगर पालिका परिषद के चुनाव में बागी निर्दलीयों ने राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों की नींदें उड़ा दी है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के दावेदारों प्रकाश चंद्राकर निर्दलीय मैदान में हैं वहीं वर्तमान कांग्रेस की पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग जिन्हें टिकट नहीं मिलने पर बागी होकर निर्दलीय मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉक्टर विमल चोपड़ा जो दो बार महासमुंद पालिका का अध्यक्ष रहे, एक बार निर्दलीय विधायक रहे। वह भी मैदान में हैं और अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए धुंआधार चुनाव प्रचार में लगे हैं। वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए युवक कांग्रेस के युवा नेता को मैदान में उतार कर सभी महासमुंद की जनता को एक नया चेहरा दे दिया है।

- Advertisement -

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी की बागी उम्मीदवार द्वार राशि त्रिभुवन महिलांग अपने नगर पालिका क्षेत्र में अपने ढाई साल के कार्यकाल को लेकर आम जनता के बीच जा रही है और अपने काम गिना कर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने कह रही है। वहीं भाजपा के बागी पूर्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अपने ढाई साल के कार्य को लेकर जनता के बीच जा रहे। प्रकाश चंद्राकर ढाई साल में बिजली पानी, सफाई सहित अन्य किए गए काम कर शहर की जनता को समस्याओं से निजात दिलाने का प्रचार कर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करते नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -

वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर विमल चोपड़ा छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर आम जनता तक पहुंच रहे है इसके अलावा शहर को स्मार्ट सिटी बनाने सहित अन्य वादा कर रहे हैं।

वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी निखिल कांत साहू अपने युवा साथियों की टीम के साथ धुंआधार प्रचार कर सभी प्रत्याशियों के होश उठा दिए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान युवा प्रत्याशी महासमुंद की जनता से एक मौका मांग रहे हैं। चुनावी मुद्दों में पूर्व कांग्रेस की सरकार द्वारा कराए गए काम को भी लेकर आम जनता को आकृषित करते नजर आ रहे हैं।

हम आपको बता दें कि महासमुंद नगर पालिका परिषद क्षेत्र ने 47178 मतदाता है। जिनमें से 24915 महिला मतदाता है और 22254 पुरुष मतदाता के अलावा 9 तृतीय लिंग के मतदाता है। महासमुंद नगर पालिका परिषद में 30 वार्डों में भाजपा कांग्रेस आम आदमी पार्टी और निर्दलीय के रूप में 100 से अधिक उम्मीदवार पार्षद पद के लिए अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में हैं।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article गुटबाजी को ठुकराया, विकास को अपनाया – गरियाबंद के इस गांव ने दिया राजनीति को नया आईना, बने लोकतंत्र की मिसाल: निर्विरोध चुने गए सरपंच और 10 पंच
Next Article BREAKING NEWS : NIA की बड़ी कार्रवाई, नक्सल मामलों से जुड़े चार गिरफ्तार BREAKING NEWS : NIA की बड़ी कार्रवाई, नक्सल मामलों से जुड़े चार गिरफ्तार

Latest News

CG NEWS : पर्यावरण का अद्भुत संदेश देता सुशील गिड़िया का मकान, वृक्ष को बचाने घर की दीवारों में दी जगह
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 5, 2025
04 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी
Aaj Ka Rashifal 5 June 2025: आज गंगा दशहरा पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के भी हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल
राशिफल June 5, 2025
GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?