Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, लोहे के पोल से टकराने के बाद चालक और परिचालक फंसे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, लोहे के पोल से टकराने के बाद चालक और परिचालक फंसे

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/02/04 at 2:04 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, लोहे के पोल से टकराने के बाद चालक और परिचालक फंसे
CG NEWS : तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, लोहे के पोल से टकराने के बाद चालक और परिचालक फंसे
SHARE

दुर्ग। CG NEWS : शहर में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद लोहे के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पूरी तरह अंदर धंस गया और उसमें सवार चालक व परिचालक फंस गए। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना सुबह 10 बजे की है, जब एक तेज रफ्तार रेत से भरा हाईवा सेक्टर-1 की ओर से नंदिनी जाने वाले ओवरब्रिज से गुजर रहा था। ब्रिज से उतरते ही वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे बीएसपी कर्मचारी की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इसके बाद हाईवा डिवाइडर से टकराकर लोहे के पोल में जा घुसा, जिससे उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हाईवा में मौजूद चालक और परिचालक भी अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद चालक स्टेरिंग के बीच बुरी तरह फंस गया था, जिसे निकालने के लिए पुलिस और राहत दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अंततः तीन घंटे की मेहनत के बाद चालक और परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सीएसपी छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि, “हादसा काफी गंभीर था, लेकिन राहत की बात यह रही कि चालक और परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है, और मामले की जांच की जा रही है।”

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
TAGGED: cg news, दुर्ग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING NEWS : NIA की बड़ी कार्रवाई, नक्सल मामलों से जुड़े चार गिरफ्तार BREAKING NEWS : NIA की बड़ी कार्रवाई, नक्सल मामलों से जुड़े चार गिरफ्तार
Next Article CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी का ऐलान, IPS अरुण देव को मिली जिम्मेदारी 

Latest News

CG NEWS: स्मार्ट आंगनबाड़ी घोटाला, जैनम कंस्ट्रक्शन पर FIR, 139 लाख की अग्रिम राशि में गड़बड़ी उजागर
CG NEWS: स्मार्ट आंगनबाड़ी घोटाला, जैनम कंस्ट्रक्शन पर FIR, 139 लाख की अग्रिम राशि में गड़बड़ी उजागर
छत्तीसगढ़ रायपुर June 3, 2025
RCB Vs PBKS IPL 2025 Final: विराट कोहली 43 रन बनाकर आउट, उमरजई ने अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ा, बेंगलुरु 145/4
RCB Vs PBKS IPL 2025 Final: विराट कोहली 43 रन बनाकर आउट, उमरजई ने अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ा
Grand News खेल June 3, 2025
CG NEWS : रायपुर कोर्ट में “मेरी आवाज़ सुनो” अधिवक्ता गायन प्रतियोगिता का महाआयोजन 06 जून को
Grand News June 3, 2025
Raipur Mango Festival : तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव में आएगी आमों की बहार, 200 से अधिक किस्मों और 56 भोगों का किया जाएगा प्रदर्शन 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?