छुईखदान। CG NEWS : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चुनावी माहौल अब गरमाने लगा है। राजनीतिक दलों के बड़े नेता अपने प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए चुनावी सभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छुईखदान में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार के सवा साल के कार्यकाल की आलोचना करते हुए कहा कि विकास कार्य ठप हो गए हैं और महंगाई चरम पर पहुंच गई है, जिससे आम जनता त्रस्त है। उन्होंने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सभा में खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा और नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नम्रता गिरिराज किशोर दास ने भी जनता को संबोधित किया और कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की। छुईखदान के स्थानीय बस स्टैंड में आयोजित इस जनसभा में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगर पंचायत चुनाव के कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी, तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।