Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। राजधानी के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। वहीं, चुनाव को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पोलिंग बूथों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत
दोपहर 1 बजे तक दिल्ली में कुल 33.31% मतदान हो चुका है। आंकड़ों के अनुसार, उत्तर पूर्वी दिल्ली में सबसे ज्यादा और सेंट्रल दिल्ली में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया है।
क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत
– उत्तर पूर्वी दिल्ली – 39.51%
– शाहदरा – 35.81%
– दक्षिण पश्चिमी दिल्ली – 35.44%
– पूर्वी दिल्ली – 33.66%
– उत्तर पश्चिमी दिल्ली – 33.17%
– दक्षिण दिल्ली – 32.67%
– उत्तर दिल्ली – 32.44%
– दक्षिण पूर्वी दिल्ली – 32.27%
– पश्चिमी दिल्ली – 30.87%
– नई दिल्ली – 29.89%
– सेंट्रल दिल्ली – 29.74%
1.56 करोड़ मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला
इस चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, मतदान प्रतिशत में और इजाफा होने की संभावना है।
चुनाव आयोग मतदाताओं से अपील कर रहा है कि वे बढ़-चढ़कर मतदान करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाएं। मतदान का अंतिम आंकड़ा शाम 6 बजे के बाद जारी किया जाएगा।