Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: “चुनावी रण में सूरज को जिताने मैदान में उतरे विधायक रोहित साहू,बोले विकास की नई सुबह के लिए सूरज का साथ दे – ‘यह चुनाव नहीं, वार्ड की तकदीर बदलने की लड़ाई, भारी बहुमत से जिताकर बनाएंगे मॉडल वार्ड!’”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

“चुनावी रण में सूरज को जिताने मैदान में उतरे विधायक रोहित साहू,बोले विकास की नई सुबह के लिए सूरज का साथ दे – ‘यह चुनाव नहीं, वार्ड की तकदीर बदलने की लड़ाई, भारी बहुमत से जिताकर बनाएंगे मॉडल वार्ड!’”

Vijay Sinha
Last updated: 2025/02/07 at 7:21 PM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
SHARE

गरियाबंद: चुनाव का समय नजदीक है, और अब महज तीन दिन बचे हैं। राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो चुकी है, और वार्ड नंबर 15 में भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में विधायक रोहित साहू ने खुद मोर्चा संभालते हुए भाजपा प्रत्याशी सूरज सिन्हा के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

Contents
विधायक रोहित साहू का संदेश – ‘सूरज पर भरोस करे मैं उसके साथ हूँसभा को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने जनता से सूरज सिन्हा को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा,उन्होंने आगे विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा,सूरज सिन्हा – ‘सेवा ही मेरा उद्देश्य’उन्होंने विधायक रोहित साहू की तारीफ करते हुए कहा,

विधायक रोहित साहू का संदेश – ‘सूरज पर भरोस करे मैं उसके साथ हूँ

सभा को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने जनता से सूरज सिन्हा को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा,

जिस तरह से आप सबने मुझ पर भरोसा किया, वही भरोसा मैं सूरज के लिए देखता हूँ। वह युवा, शिक्षित और सरल स्वभाव का है। राजनीति में युवाओं की भागीदारी विकास की रफ्तार को तेज करती है। जिस तरह देश की सबसे बड़ी पार्टी ने सूरज पर भरोसा जताया है, अब यह जिम्मेदारी आपकी है कि आप उसे भारी मतों से विजयी बनाएं।”

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने आगे विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा,

“आज महतारी वंदन योजना से हमारी बहनों को हर महीने ₹1000 मिल रहे हैं, जरूरतमंदों को आवास मिल रहा है, और अन्य जनकल्याणकारी योजनाएँ तेजी से लागू हो रही हैं। सूरज हमारा सिपाही है, जो आपकी समस्याओं को समझेगा और आपके साथ हमेशा खड़ा रहेगा। अगर सूरज जीतता है, तो मैं विश्वास दिलाता हूँ कि वार्ड सुंदर, स्वच्छ, शिक्षित और विकसित बनेगा। हमें ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार बनानी है, जिससे विकास को नई ऊंचाइयाँ मिलेंगी।”

- Advertisement -

सूरज सिन्हा – ‘सेवा ही मेरा उद्देश्य’

विधायक रोहित साहू के समर्थन से उत्साहित भाजपा प्रत्याशी सूरज सिन्हा ने कहा,

- Advertisement -

“भाजपा ने मुझे इस चुनाव में उतारा, यह मेरे लिए गर्व की बात है। मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में काम करने का अवसर मिला है। मेरा उद्देश्य जनता की सेवा करना है। शिक्षा, स्वच्छता और बुजुर्गों की सहायता मेरी प्राथमिकता होगी। सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना मेरी जिम्मेदारी होगी।”

उन्होंने विधायक रोहित साहू की तारीफ करते हुए कहा,

“रोहित भैया जनता को हमेशा परिवार का हिस्सा मानते हैं।यही वजह है लोग उनसे आसानी से मिल सकते जय अपने सुख दुख उनसे बाटते है एक परिवार की तरह वह हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने मुझे आओके वार्ड से सेवक के रूप में चुना है,मैं भी आप सभी का बेटा, भाई और साथी बनकर आपकी सेवा करूंगा। मुझे एक मौका दें, मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूँगा।”

सभा में भारी जनसमूह की उपस्थिति और भाजपा के पक्ष में गूंजते नारों ने यह संकेत दे दिया कि चुनावी लड़ाई रोचक होने वाली है। वार्ड नंबर 2 में सूरज सिन्हा की जीत सुनिश्चित करने के लिए विधायक रोहित साहू पूरी ताकत लगा चुके हैं। अब देखना यह है कि जनता किसे अपना समर्थन देती है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : चुनाव से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 770 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त CG NEWS : चुनाव से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 770 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त
Next Article Gang rape of woman in CG : छत्तीसगढ़ में महिला से गैंगरेप: घर में अकेली पाकर महिला से पांच आरोपियों ने किया दुष्कर्म, सभी गिरफ्तार Gang rape of woman in CG : छत्तीसगढ़ में महिला से गैंगरेप: घर में अकेली पाकर पांच आरोपियों ने किया दुष्कर्म, सभी गिरफ्तार

Latest News

उज्जैन। BIG NEWS : उज्जैन की हाटकेश्वर कॉलोनी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 33 साल की नूपुर जाट ने रविवार शाम जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें पति, सास और ननदों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। नूपुर ने सुसाइड नोट में साफ लिखा – "मैं ज़हर खाकर जान दे रही हूं, अब और नहीं सहा जाता..." अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है और परिवार ने वीडियो व सुसाइड नोट सौंपे हैं। नूपुर के भाई का आरोप है कि पति पिछले कुछ दिनों से घर से गायब था और जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद भी चल रहा था। शादी 2021 में हुई थी और दोनों की कोई संतान नहीं थी।
BIG NEWS : महिला ने कैमरे के सामने खाया ज़हर, बोली – अब और नहीं सहा जाता… ससुरालवालों पर गंभीर आरोप
Breaking News Grand News NATIONAL क्राइम देश June 16, 2025
RAIPUR CRIME : ई-रिक्शा में सवार लोगों को बनाते थे निशाना, अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 4 महिलाएं अरेस्ट
RAIPUR CRIME : ई-रिक्शा में सवार लोगों को बनाते थे निशाना, अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 4 महिलाएं अरेस्ट 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 16, 2025
RAIPUR NEWS : स्कूलों में उत्साह के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, बच्चों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत, मिठाई खिलाई गई
छत्तीसगढ़ रायपुर June 16, 2025
Model Sheetal murder case : मॉडल शीतल की गला रेत कर हत्या, नहर में मिला शव
Model Sheetal murder case : मॉडल शीतल की गला रेत कर हत्या, नहर में मिला शव
NATIONAL क्राइम June 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?