Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Vijay Sinha
Last updated: 2025/02/08 at 8:26 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की जीत, गरियाबंद में जबर्दस्त जश्न, भाजपा ने मिठाई बांट मनाई खुशी

दिल्ली में कमल खिलाया है गरियाबंद में भी कमल खिलाएंगे – संतोष उपाध्याय

- Advertisement -
Ad image

गरियाबंद – दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद देश भर में भाजपा जश्न मना रही है। गरियाबंद में भी जिला मुख्यालय सहित कई ब्लॉक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फटाखे फोड़ कर जीत की खुशी मनाई। इस दौरान भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में अलग ही उत्साह देखने को मिला।

- Advertisement -

इस अवसर जिला मुख्यालय गरियाबंद में भी शनिवार शाम तिरंगा चौक में भाजपा कार्यकर्ता एकजुट हुए। कार्यक्रम में पूर्व राजिम विधायक संतोष उपाध्याय, जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष सुमीत पारख, पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

- Advertisement -

इस दौरान पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 27 साल बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक और रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। कांग्रेस का तो पूरा सूपड़ा साफ हो गया है वही सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की भी करारी हार हुई है।

पूर्व विधायक ने कहा कि यह दिल्ली की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास और केंद्र सरकार जनकल्याणकारी कार्यों का परिणाम है कि दिल्ली की जनता ने भ्रष्टाचार और जुमलेबाजी की सरकार को वहां से उखाड़ फेंका। उन्होंने कहा की दिल्ली में कमल खिलाया है, गरियाबंद में भी कमल खिलाएंगे।

पूर्व अध्यक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया ने कहा, “दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर मुहर लगा दी है। भ्रष्टाचार और नकारात्मक राजनीति को जनता ने नकार दिया है और विकास की राजनीति को अपनाया है। यह जीत भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनता के विश्वास का परिणाम है।”, “मोदी जी हैं, तो सब मुमकिन है। दिल्ली की जनता ने यह साबित कर दिया कि उन्हें विकास चाहिए, न कि वादों का झुनझुना। भाजपा की यह जीत दिखाती है कि भारत अब सशक्त नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रहा है।”

इस दौरान जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि 27 साल बाद दिल्ली में अब विकास की नई सुबह होगी। मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने भाजपा की जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह हुंदल, रिखीराम यादव, आशीष शर्मा, अजय रोहरा, मिलेश्वरी साहू, घनश्याम सिन्हा, नंदा स्वामी, सागर मयाणी, परस विनय दासवानी, रिजवान मेमन, देवांगन, प्रीतम सिन्हा, प्रह्लाद ठाकुर, बिंदु सिन्हा, पुष्पा साहू, मधु देवांगन, सरला उईके, प्रकाश सोनी, यश मिश्रा, नमन सेन, प्रतीक सिंह, अर्चना उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR BREAKING : घर में लगी भीषण आग के बाद फटा सिलेंडर, दमकल की टीम मौके पर मौजूद, मचा हड़कंप 
Next Article RAIPUR ACCIDENT NEWS : ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, सिर के हुए टुकड़े, चालक फरार

Latest News

CG News : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: म्युल खाता मामले में फरार आरोपी गोविंद चौहान गिरफ्तार, करोड़ों की सट्टा रकम का हुआ खुलासा
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 3, 2025
CG NEWS: कांकेर में तेंदुए का आतंक! इमलीपारा के बाद कोड़ेजुंगा में दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग
Grand News कांकेर छत्तीसगढ़ July 3, 2025
CG CRIME NEWS : उपसरपंच ने घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 3, 2025
श्याम सत्संग महिला मंडल द्वारा फैशन एरा का आयोजन, संग्रहण होने वाले धन से करवाएंगे कन्याओं की शादी
छत्तीसगढ़ रायपुर July 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?