Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : नगर निगम को स्वच्छ और विकसित बनाने का भाजपा महापौर प्रत्याशी ने प्रस्तुत किया विजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : नगर निगम को स्वच्छ और विकसित बनाने का भाजपा महापौर प्रत्याशी ने प्रस्तुत किया विजन

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/02/09 at 4:12 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : नगर निगम को स्वच्छ और विकसित बनाने का भाजपा महापौर प्रत्याशी ने प्रस्तुत किया विजन
CG NEWS : नगर निगम को स्वच्छ और विकसित बनाने का भाजपा महापौर प्रत्याशी ने प्रस्तुत किया विजन
SHARE

जगदलपुर। CG NEWS : नगर निगम चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने प्रेस वार्ता कर नगर निगम को लेकर अपना विजन और प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि महापौर बनने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता जगदलपुर को स्वच्छता के मामले में प्रदेश में शीर्ष स्थान पर लाना होगा। साथ ही, नल जल, स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को भी सरकार के सहयोग से दुरुस्त किया जाएगा।

कांग्रेस पर लगाया विकास अवरुद्ध करने का आरोप

- Advertisement -
Ad image

संजय पांडे ने कांग्रेस के 9 साल के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि नगर निगम में कोई भी उल्लेखनीय कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अमृत जल मिशन जैसी महत्वपूर्ण केंद्रीय योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया, जिससे नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा।

- Advertisement -

गरीबों को मिलेगा पट्टा और प्रधानमंत्री आवास

- Advertisement -

संजय पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब तबके के लोगों को प्राथमिकता देते हुए वर्षों से नजूल भूमि पर काबिज परिवारों को पट्टा देगी और उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान दिलाने का काम करेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार नगर निगम में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी के विकास के लिए काम करेगी।

महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की सुविधा

नगर में महिला प्रसाधन की समस्या को ध्यान में रखते हुए संजय पांडे ने घोषणा की कि भाजपा सरकार प्रमुख स्थानों पर पिंक टॉयलेट का निर्माण कराएगी, जिससे महिलाओं को सुविधा मिल सके।

जलाशयों का पुनरुद्धार और रोजगार सृजन

नगर के जलाशयों के पुनरुद्धार को लेकर भी संजय पांडे ने अपनी योजना साझा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी जलाशयों का कायाकल्प करेगी और उनके आसपास रोजगार मूलक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को आजीविका के नए अवसर मिल सकें। संजय पांडे ने भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार नगर निगम को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

TAGGED: cg news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG निकाय चुनाव 2025 : BJP ने रायपुर निगम के लिए जारी किया 36 बिंदुओं का घोषणा पत्र, 5 सुनहरे सालों का किया वादा, पढ़िए  CG निकाय चुनाव 2025 : BJP ने रायपुर निगम के लिए जारी किया 36 बिंदुओं का घोषणा पत्र, 5 सुनहरे सालों का किया वादा, पढ़िए 
Next Article Third edition of the film festival : 'द फर्स्ट फिल्म' को बेस्ट फिल्म तो पीयूष ठाकुर को मिला बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड, 3 फिल्मों को विशेष जूरी पुरस्कार Third edition of the film festival : ‘द फर्स्ट फिल्म’ को बेस्ट फिल्म तो पीयूष ठाकुर को मिला बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड, 3 फिल्मों को विशेष जूरी पुरस्कार

Latest News

Aaj Ka Rashifal: सावन का पहला गुरुवार लाएगा किस्मत में बदलाव! जानिए आज आपकी राशि का सितारा क्या कहता है
Grand News राशिफल July 3, 2025
CG News : पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के निधन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने व्यक्त किया गहरा शोक
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 2, 2025
CG NEWS: गरियाबंद में फाइनेंस कंपनी के नाम पर 32 महिलाओं से 21 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ जशपुर July 2, 2025
CG NEWS: गरियाबंद में फाइनेंस कंपनी के नाम पर 32 महिलाओं से 21 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?