Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Nikay Chunav 2025 : महापौर और पार्षद पद के लिए चुनाव कल, राजनांदगांव में 155 मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

CG Nikay Chunav 2025 : महापौर और पार्षद पद के लिए चुनाव कल, राजनांदगांव में 155 मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टी 

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/02/10 at 3:37 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CG Nikay Chunav 2025 : महापौर और पार्षद पद के लिए चुनाव कल, राजनांदगांव में 155 मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टी 
CG Nikay Chunav 2025 : महापौर और पार्षद पद के लिए चुनाव कल, राजनांदगांव में 155 मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टी 
SHARE

CG Nikay Chunav 2025 : राजनांदगांव शहर के 51 वार्ड में नगरीय निकाय चुनाव के तहत आज सुबह 8 बजे कृषि उपज मंडी से मतदान सामग्री देकर पोलिंग पार्टी रवाना किया गया। मतदान संपन्न करने के लिए शहर के 155 मतदान केन्द्रों में एक पीठासीन अधिकारी सहित 4 मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें 620 मतदान दल कर्मचारी 60 रिजर्व कर्मचारी शामिल है। वहीं 1 ऑब्जर्वर, 11 सेक्टर ऑफिसर, 12 रूट अधिकारी तैनात रहेंगे। वहीं 50 लोगों की ड्यूटी मतदान दल वापसी के लिए लगाई गई है।

ये भी पढ़ें : CG: ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ में रायपुर की युक्तामुखी ने पीएम मोदी से किया ये सवाल

- Advertisement -
Ad image

नगरी निकाय चुनाव के लिए शहर में 148 मतदान केंद्र और 7 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 15 रिज़र्व मतदान दल भी रखा गया है। नगरी निकाय चुनाव के तहत शहर में सवा लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए शहरी सरकार का चुनाव करेंगे। प्रत्येक मतदाता द्वारा महापौर और पार्षद के लिए मतदान किया जाएगा। 1 लाख 35 हजार 151 मतदाता वाले राजनांदगांव शहर में पुरुष मतदाताओं के मुकाबले महिला मतदाता अधिक है। यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 65 हजार 17 है, तो वहीं महिला मतदाता 70 हजार 132 है। राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि शहर में सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। जिसके लिए इन मतदान केन्द्रों में पोलिंग पार्टी रावना कर दी गई है। मतदान केन्द्रों में हर बूथ पर दो वोटिंग मशीन लगाई जाएगी। जिसमें सफेद रंग की पर्ची वाले वोटिंग मशीन में महापौर प्रत्याशी और गुलाबी रंग की पर्ची वाले वोटिंग मशीन में पार्षद प्रत्याशियों के लिए मतदान होगा।

- Advertisement -

मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई है। जिसमें लगभग 850 से पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र में एक पुलिस जवान और कोटवार की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा पेट्रोलिग पार्टी भी अलग-अलग क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के तहत भ्रमण करेगी।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, CG Nikay chunav 2025, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, महापौर और पार्षद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG: ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ में रायपुर की युक्तामुखी ने पीएम मोदी से किया ये सवाल CG: ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ में रायपुर की युक्तामुखी ने पीएम मोदी से किया ये सवाल
Next Article CG Train Cancelled : रोजाना आना जाना करने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 27 फरवरी तक कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यह है वजह 

Latest News

जंगल में 5 किमी गश्त कर फॉरेस्ट्री के छात्रों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण, चारागाह विकास कार्य, पेट्रोलिंग ऐप और चौक शील पहाड़ी की मान्यताओं से अवगत हुए छात्र
Grand News June 24, 2025
Video : पूल पार्टी में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों को मौज-मस्ती के बीच नहीं लगी भनक...
Video : पूल पार्टी में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों को मौज-मस्ती के बीच नहीं लगी भनक…
Grand News Video June 24, 2025
Video : ट्रेन में चाय पीने से पहले देखें ये वीडियो, टॉयलेट के मग से धोई जा रही चाय की केतली
Video : ट्रेन में चाय पीने से पहले देखें ये वीडियो, टॉयलेट के मग से धोई जा रही चाय की केतली
Grand News Video June 24, 2025
CG NEWS : ब्यूटी पार्लर में 25 वर्षीय युवती ने दे दी जान, इलाके में फैली सनसनी 
क्राइम छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?