महासमुंद। आज महासमुंद जिले में नगरीय निकाय चुनाव में निर्धारित समय पर मतदात की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हुआ है। कुछ स्थानों पर evm के खराब होने की खबर आ रही है। जिसे दुरुस्त किया जा रहा है। महासमुंद के 30 वार्डों में मतदान के लिए 60 पोलिंग बूथ बनाई गई है। सुबह से ही मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचने लगे हैं। खराब हुए evm को सुधारने के लिए इंजीनियर शहर के पोलिंग बूथ में घूम रहे हैं। Evm की बटन में थोड़ी समस्या होने की खबर कई स्थानों से मिल रही हैं, जिसे तत्काल सुधारा गया है। प्रत्याशियों के द्वारा सभी बूथ पर पैनी नजर बनाए रखे हुए है।
महासमुंद सहित जिले के सरायपाली, पिथौरा, तुमगांव और बागबाहरा में भी मतदान के प्रकिया शुरू हो चुकी है। जिले के 6 नगर निकाय के चुनाव के लिए 16 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार है वहीं जिले के 100 पार्षद पदों के लिए 298 उम्मीदवार मैदान में हैं।