रायगढ़। CG Nikay Chunav 2025 : कांग्रेस की महापौर पद की प्रत्याशी जानकी काटजू आज वार्ड नंबर 4 में मतदान करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने रायगढ़वासियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।
मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में जानकी काटजू ने कहा कि पिछले पांच साल के कार्यकाल से जनता संतुष्ट है और कांग्रेस को ही अपना समर्थन देगी। उन्होंने भरोसा जताया कि रायगढ़ की जनता इस बार भी कांग्रेस को जीत दिलाकर शहर के विकास की दिशा में आगे बढ़ेगी।
रायगढ़ में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है, जहां प्रत्याशी मतदाताओं को जागरूक करने और अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं।