नगर निकाय चुनाव 2025 : छत्तीसग़ढ के नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। वही दोपहर 12 बजे तक के मतदान प्रतिशत दर्ज किये जा चुके है। वही रायगढ़ जिले में 12 बजे तक 36.10% मतदान हुआ है।
नगर निकायों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:
– रायगढ़ नगर निगम – 22.44%
– खरसिया – 32.14%
– पुसौर – 48.73%
– किरोड़ीमल नगर – 29.61%
– घरघोड़ा – 44.06%
– धरमजयगढ़ – 34.32%
– लैलूंगा – 41.38%
मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखी जा रही है। प्रशासन शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए है। मतदान प्रक्रिया शाम तक जारी रहेगी।