Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नगरीय निकाय चुनाव 2025 : रायगढ़, कोरबा और दुर्ग में मतदान के दौरान हुआ हंगामा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

नगरीय निकाय चुनाव 2025 : रायगढ़, कोरबा और दुर्ग में मतदान के दौरान हुआ हंगामा

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/02/11 at 1:06 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
नगरीय निकाय चुनाव 2025 : रायगढ़, कोरबा और दुर्ग में मतदान के दौरान हुआ हंगामा
नगरीय निकाय चुनाव 2025 : रायगढ़, कोरबा और दुर्ग में मतदान के दौरान हुआ हंगामा
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान के दौरान कई स्थानों पर हंगामे की खबरें सामने आई हैं। रायगढ़, कोरबा और दुर्ग में चुनावी माहौल गर्मा गया, जहां भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़पें हुईं।

रायगढ़: भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में टकराव

- Advertisement -
Ad image

रायगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 19 में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता मतदाताओं को पैसे बांट रहे हैं, जिसके चलते तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले को बढ़ता देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और स्थिति को संभाला। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ता पोलिंग बूथ के अंदर प्रवेश कर गए थे, जिसके बाद पुलिस ने दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं को बूथ से बाहर कर दिया।

- Advertisement -

कोरबा: नोडल अधिकारी से भिड़े भाजपा प्रत्याशी

- Advertisement -

कोरबा नगर निगम में भी मतदान के दौरान हंगामा हुआ। भाजपा प्रत्याशी और नोडल अधिकारी के बीच मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर बहस छिड़ गई। वार्ड नंबर 19 और 20 में कई मतदाताओं के नाम दोनों जगह दर्ज होने की वजह से विवाद की स्थिति बन गई। पुराने मतदाता सूची के अनुसार वोटिंग की जा रही थी, जिससे भाजपा प्रत्याशी नाराज हो गए और नोडल अधिकारी से तीखी नोकझोंक हो गई।

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Video-2025-02-11-at-12.09.51-PM.mp4

दुर्ग: भाजपा कार्यकर्ताओं में आपसी विवाद

दुर्ग नगर निगम के वार्ड 53 में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच ही विवाद हो गया। मतदाता पर्ची वितरण के लिए लगाए गए पंडाल को भाजपा नेताओं ने हटवा दिया, जिससे कार्यकर्ता नाराज हो गए और आपस में भिड़ गए। वार्ड के ही भाजपा नेताओं के बीच इस मुद्दे को लेकर तनातनी हो गई।

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Video-2025-02-11-at-12.35.09-PM.mp4

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान हुए इन घटनाक्रमों ने मतदान प्रक्रिया को प्रभावित किया और चुनावी माहौल को गर्म कर दिया। हालांकि, प्रशासन ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

 

TAGGED: नगरीय निकाय चुनाव 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : 100 साल के बुजुर्ग ने डाला वोट, लोगों से बढ़ चढ़कर मदतान करने की अपील की  
Next Article CG BREAKING : नगरीय निकाय चुनाव के बीच नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF का एक जवान घायल CG BREAKING : नगरीय निकाय चुनाव के बीच नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF का एक जवान घायल

Latest News

BIG BREAKING : कुएं में गिरे बछड़े को बचाने उतरे 5 लोगों की मौत, जहरीली गैस का रिसाव बनी वजह 
Breaking News मध्य प्रदेश June 24, 2025
निलंबित
CG NEWS : सामुदायिक स्वास्थ्य में प्रसव के बाद महिला की मौत मामले में बड़ा एक्शन, स्त्री रोग विशेषज्ञ निलबिंत
Grand News June 24, 2025
CG NEWS : शिक्षक के साथ गाली गलौज और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार, प्रभारी प्रधान पाठक दहशत में नहीं आ रहे स्कूल 
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 24, 2025
आपातकाल के 50 वर्ष: कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता पर भाजपा का प्रहार, किशोर महानंद ने प्रेस वार्ता में साधा निशाना
Grand News June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?