Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG News : जांजगीर-चांपा में सजा था मंडप, जिला प्रशासन ने रुकवाया बाल विवाह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

CG News : जांजगीर-चांपा में सजा था मंडप, जिला प्रशासन ने रुकवाया बाल विवाह

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/02/13 at 9:50 AM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। CG News : जांजगीर-चांपा जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से विकासखंड बलौदा के ग्राम बुड़गहन में एक नाबालिग बालिका का विवाह रोका गया। यह कार्रवाई कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार की गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बाल विवाह की सूचना प्राप्त होते ही जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अनिता अग्रवाल एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने पुलिस विभाग के सहयोग से ग्राम बुड़गहन पहुंचकर बालिका के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की, जिसमें उसकी उम्र 17 वर्ष 06 माह पाई गई। चूंकि विवाह की न्यूनतम कानूनी उम्र 18 वर्ष है, इसलिए यह स्पष्ट रूप से बाल विवाह का मामला था।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बालिका का विवाह 19 फरवरी 2025 को तय किया गया था, जिसकी पूरी तैयारी हो चुकी थी। टीम ने बालिका, उसके माता-पिता और स्थानीय लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्हें बताया गया कि बाल विवाह न केवल बालिका के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को बाधित करता है, बल्कि यह एक दंडनीय अपराध भी है। अधिकारियों द्वारा दी गई समझाइश के बाद स्थानीय लोगों की उपस्थिति में बालिका के माता-पिता ने विवाह रोकने पर सहमति व्यक्त की।

 

इस कार्रवाई में परामर्शदाता प्रजेश शर्मा, पर्यवेक्षक लता ठाकुर, चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक निर्भय सिंह, भूपेश कश्यप, कोमल जायसवाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी ओग्रे और ग्राम सचिव घासीराम पटेल भी उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, cg news, जांजगीर चांपा, बाल विवाह
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Health News : सेब खाना या उसका जूस पीना, क्या है ज्यादा फायदेमंद? Health News : सेब खाना या उसका जूस पीना, क्या है ज्यादा फायदेमंद?
Next Article Rapper Abhinav Singh : रैपर अभिनव सिंह की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, मां के दावे से मची खलबली

Latest News

CG Road Accident: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 4, 2025
CG IAS News : IAS सौरभ कुमार की बढ़ी जिम्मेदारी, केंद्र में रेवन्यू डिपार्टमेंट में बने डायरेंक्टर 
Grand News छत्तीसगढ़ June 4, 2025
CG NEWS: पीएम आवास योजना में अतिक्रमण करने वालों पर निगम की कार्रवाई शुरू
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 4, 2025
SPORTS NEWS : एशियाई रैंकिंग जूनियर U14 टेनिस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना हुनर, देखें आज के परिणाम 
Grand News June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?