रायपुर। CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से गिरावट होने वाली है। बीते दिनों प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। हालांकि अब मौसम में भी बदलाव हो सकता है। मौसम में बदलाव होने से रात का पारा नीचे जा सकता है। आज गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट होने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री गिरावट हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में क्रमिक वृध्दि होने कि संभावना है। इस बीच तापमान में ज्यादा बदलाव होने कि संभावना नहीं है। रात का पारा गिरने से ठंड का असर देखने को मिल सकता है।