छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना आज शुरू हो गई है। इस चुनाव में अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगमों के अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों के चुनाव परिणाम कुछ ही देर में आने शुरू हो जाएंगे।
इस बार के चुनाव में महापौर पद के लिए 79 प्रत्याशी मैदान में थे, वहीं पार्षद पद के लिए 1889 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई। इसके अलावा, अध्यक्ष पद के लिए भी 606 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में थे।
मतदान प्रतिशत पर एक नजर
नगरीय निकाय चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान 11 फरवरी को संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न जिलों में मत प्रतिशत कुछ इस प्रकार रहा:
बिलासपुर 51.37%
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 75.58%
मुंगेली 72.53%
जांजगीर-चांपा 77.58%
सक्ती 81.44%
कोरबा 64.04%
रायगढ़ 69.68%
सारंगढ़-बिलाईगढ़ 78.52%
सूरजपुर 65.70%
बलरामपुर 79.85%
सरगुजा 64.85%
कोरिया 84.97%
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 69.27%
जशपुर 71.40%
रायपुर 52.75%
गरियाबंद 84.65%
बलौदाबाजार 71.30%
महासमुंद 70.48%
धमतरी 76.00%
दुर्ग 68.08%
बालोद 66.90%
बेमेतरा 77.44%
राजनांदगांव 75.80%
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 83.50%
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 80.06%
कबीरधाम 74.10%
बस्तर 70.43%
कोंडागांव 76.31%
दंतेवाड़ा 70.22%
सुकमा 66.97%
कांकेर 81.13%
नारायणपुर 70.71%
बीजापुर 58.71
इस बार कई जिलों में भारी मतदान देखा गया, खासकर कोरिया (84.97%), गरियाबंद (84.65%), और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (83.50%) में उत्साहजनक वोटिंग हुई।
क्या रहेगा चुनावी परिणामों का असर?
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम राज्य की राजनीतिक दिशा को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मतगणना के नतीजे आने के साथ ही यह साफ हो जाएगा कि किस पार्टी को जनता ने ज्यादा समर्थन दिया है।