रायपुर। CG NEWS : भाजपा नेता एवं भिलाईकांडो पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल पर्वत ने मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लिया और हाल ही में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई दी।
अतुल पर्वत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में मिली प्रचंड विजय के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि उनकी अगुवाई में प्रदेश नए विकासशील और समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व पर जनता के अपार समर्थन और विश्वास को भी रेखांकित किया। इस अवसर पर लोकप्रिय हिंदू भजन गायक कन्हैया मित्तल, जो अपने प्रसिद्ध भजन “जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे”* के लिए जाने जाते हैं, वे भी मौजूद रहे।