दुर्ग।Breaking News : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो गया है। पाटन ब्लॉक में 108 ग्राम पंचायतों के लिए सरपंच और पंच पदों सहित जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान हो रहा है।
मतदान का दायरा
– 108 ग्राम पंचायतों में 108 सरपंच और 1699 पंच पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।
– 25 जनपद पंचायत सदस्य और 4 जिला पंचायत सदस्य के लिए भी मतदान किया जा रहा है।
– पाटन ब्लॉक में कुल 1,68,463 मतदाता हैं, जिसमें 85,080 पुरुष और 83,383 महिला मतदाता शामिल हैं।
– मतदान के लिए कुल 294 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
मतदान प्रक्रिया एवं सुरक्षा
– मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा।
– शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए 1470 मतदान कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है।
– प्रशासनिक एवं सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी में मतदान प्रक्रिया संचालित हो रही है।
मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। प्रशासन मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।