Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : शिकारियों के निशाने पर वन्यजीव, भालू का क्षत-विक्षत शव मिला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : शिकारियों के निशाने पर वन्यजीव, भालू का क्षत-विक्षत शव मिला

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/02/27 at 10:32 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS : शिकारियों के निशाने पर वन्यजीव, भालू का क्षत-विक्षत शव मिला
CG NEWS : शिकारियों के निशाने पर वन्यजीव, भालू का क्षत-विक्षत शव मिला
SHARE

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। CG NEWS : जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। मरवाही वन मंडल के उषाड़ बीट में एक भालू का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शव के कई अंग गायब होने के कारण शिकार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। यह मामला मनेंद्रगढ़ वन मंडल और मरवाही वन मंडल की सीमा पर स्थित मरवाही वन परिक्षेत्र के उषाड़ बीट का है, जहां करीब 8 से 10 दिन पुराना भालू का शव बरामद हुआ है। वन विभाग को इसकी जानकारी अब जाकर मिली है, जिससे उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

- Advertisement -
Ad image

भालू की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। मरवाही वनमंडल के डीएफओ रौनक गोयल ने भालू के शव मिलने की पुष्टि की है। इस घटना के बाद वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गए हैं, क्योंकि इतने दिनों तक भालू के शव की भनक तक वन अधिकारियों को नहीं लगी।

पहले भी हो चुका है शिकार

यह कोई पहला मामला नहीं है जब वन क्षेत्र में शिकार की घटना सामने आई हो। दो महीने पहले ही गंगनई नेचर कैंप सालेकोटा के जंगल में एक मादा भालू शिकारी के जाल में फंस गई थी। स्थानीय युवकों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन दम घुटने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौके पर मौजूद उसके 8 महीने के नर शावक को सुरक्षित बचा लिया गया था।

मरवाही वनमंडल के डीएफओ रौनक गोयल ने बताया था कि 8 से 9 साल की मादा भालू की मौत क्लच वायर में फंसने के कारण दम घुटने से हुई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार शिकारियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने क्षेत्र में जाल लगाने की बात स्वीकार की थी। उनके पास से तार, रस्सी और अन्य शिकार के उपकरण बरामद किए गए थे।

वन विभाग की लापरवाही पर उठ रहे सवाल

शिकारियों की बढ़ती सक्रियता और वन विभाग की सुस्त कार्यशैली के कारण वन्यजीवों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। जंगलों में वन्यजीवों के शिकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन वन विभाग न तो शिकारियों पर प्रभावी कार्रवाई कर पा रहा है और न ही समय रहते इन घटनाओं की रोकथाम कर पा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जंगलों में वन्यजीव सुरक्षित नहीं हैं और शिकारी बेखौफ होकर अपनी गतिविधियां अंजाम दे रहे हैं। अब देखना होगा कि वन विभाग इस मामले में क्या ठोस कदम उठाता है या फिर यह भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।

 

TAGGED: cg news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : कांग्रेस की हार की समीक्षा के लिए प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक, प्रभारी सचिव रहेंगे मौजूद CG NEWS : कांग्रेस की हार की समीक्षा के लिए प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक, प्रभारी सचिव रहेंगे मौजूद
Next Article CG NEWS : राजीव भवन निर्माण मामले में ईडी कार्यालय पहुंचे मलकीत सिंह गेंदू CG NEWS : राजीव भवन निर्माण मामले में ईडी कार्यालय पहुंचे मलकीत सिंह गेंदू

Latest News

  CG CRIME NEWS : चॉकलेट-आइसक्रीम का लालच देकर 3 साल तक नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी ‘साहेब’ महज चार घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
CG CRIME NEWS : गोद लिए बेटे ने अपनी ही मां की करवा दी हत्या, 40 हजार में दी थी सुपारी, बताई जा रही यह वजह 
Sarangarh - Bilaigarh क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
CG NEWS : बाइक सवार को पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
छत्तीसगढ़ दुर्घटना रायगढ़ July 20, 2025
Foreign devotees of Bajrangi: बजरंगी के विदेशी भक्त जिनकी हनुमान पर है अटूट आस्था, जानें कब और कैसे उन पर बरसी हनुमत कृपा
Grand News NATIONAL दिल्ली देश धर्म रोचक खबरें वायरल वीडियो July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?